3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में बिक रहा है देश का सबसे महंगा पेट्रोल डीजल, जानिए क्या है आपके शहर में आज के दाम

Petrol diesel price mp : मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज पेट्रोल के दाम 83.01 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड 04 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत भी बढ़कर 73.99 पैसे प्रति लीटर जा पहुंची है। इसमें कल से लेकर आज तक 04 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल/ देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच महंगाई की मार झेल रहे मध्य प्रदेश के आम वासियों पर सूबे की कमलनाथ सरकार ने सुक्रवार रात को बड़ा झटका दिया था। जिसमें प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के कीमत पर पांच फीसदी वैट की बढ़ोतरी की थी। वैट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई।हालांकि, इससे पहले जुलाई माह में केन्द्रीय बजट पैश किये जाने के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दामों पर दो दो रुपए एक्साइज़ ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी। उस समय भी एकदम से प्रदेश की जनता की जैब पर 4 रुपये प्रति लीटर का भार बढ़ गया था। फिलहाल, गुरुवार को भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़त दर्ज की गई है।


मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज पेट्रोल के दाम 83.01 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 04 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दाम पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत भी बढ़कर 73.99 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है, जिसमें कल से लेकर आज तक 04 पैसे प्रति लीटर की बढ़े हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नज़र डालें तो, यहां थोड़ा अलग उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

पढ़ें ये खास खबर- अब रेलवे दे रहा है कमाई का बहतरीन मौका, IRCTC 30 सितंबर से शुरु करने जा रहा है ये काम

(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

बात, राजधानी भोपाल की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां आज पेट्रोल के दाम बढ़कर 82.40 पैसे हो गए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज भी डीज़ल की कीमत 73.43 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है। हालांकि, जानकारों की माने तो, रोज़ाना हो रहे इस उतार चढ़ाव का कारण रुपये की कीमत में आ रहा उतार चढ़ाव है।

पढ़ें ये खास खबर- लंबे समय तक बने रहेंगे चुस्त तंदुरुस्त और जवान, बस रोज़ाना सिर्फ 10 मिनट करलें ये 3 आसन

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-इंदौरः पेट्रोल-82.61/ डीज़ल-73.64 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-82.88/ डीज़ल-73.90 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-82.54/ डीज़ल- 73.58 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-82.57/ डीज़ल-73.59 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-82.27/ डीज़ल-73.30 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-82.40/ डीज़ल-73.43 दाम हैं।


नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।

Story Loader