10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन सात राशियों का भाग्य शुक्र की कृपा से संवरेगा, पैसे के साथ ही मिलेंगी खास भौतिक सुख सुविधाएं

ज्योतिष में शुक्र भाग्य का कारक ग्रह...

5 min read
Google source verification
03May2019 Aaj friday ka rashifal

आज इन सात राशियों का भाग्य शुक्र की कृपा से संवरेगा, पैसे के साथ ही मिलेंगी खास भौतिक सुख सुविधाएं

भोपाल। आज 03मई 2019 का दिन यानि शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही ये राक्षसों के गुरु व शिव भक्त भी माने गए है। शुक्र का रत्न हीरा होता है। वहीं इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी गईं हैं।


आज का दिन...
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार का दिन और रेवती नक्षत्र है। रेवती नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज शाम बुध ग्रह मीन राशि से मेष राशि पर प्रवेश करेगा जिसका असर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

राशियों व नक्षत्रों से संबंध...
शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र के असर...
यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है।
वहीं इसके ठीक उल्ट यदि कुंडली में शुक्र नीच का या कमजोर हो तो ऐसा जातक के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। पती-पत्नि के बीच मतभेद होते हैं। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह भौतिक सुखों के अभाव में जीता है।

शुक्र का वैदिक मंत्र
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र
ॐ शुं शुक्राय नमः।।

शुक्र का बीज मंत्र
द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

आज का राशिफल: 03 May 2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशिफल / Today arieshoroscope :
आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको आपके व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं।

2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope:
कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।


3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope:
यदि विवाह योग्य आयु है, तो विवाह हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा और बच्चे बहुत अच्छा फील करेंगे। आज व्यवसायी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्थिर आय आपको व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। संपत्ति संबंधित नवीन सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope:
धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समय नए रिश्ते में जुड़ने के लिए अच्छा नही है। आज आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए क्योंकि आज आप समस्या का सामना कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अथवा आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आप व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान उठा सकते हैं।


5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope:
आर्थिक लाभ अर्जित करने के अप्रत्याशित रास्ते भी आपके लिए खुलने संकेत दे रहे हैं।व्यवसायी अपने व्यावसायिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के कारण उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे। बच्चे थोड़े परेशानी का सबब बन सकते हैं।


6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope:
प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का वहन भी कर सकते हैं। नौकरी के संदर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने के पूर्ण संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप एक साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं, तो सकारात्मक विकास संभव है।

7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope:
पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है, जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे।


8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope:
आपके द्वारा नए कौशल प्राप्त करने या एक नया व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के संकेत हैं। पदोन्नति भी हो सकती है। पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। आज नई साझेदारी, संपर्क, अचानक यात्रा की योजना और अप्रत्याशित विदेश यात्रा संभव हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत आपको खुशी दे सकती है। गृह नवीकरण का भी संकेत है।


9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope:
शिथिलता आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। वहीं साझेदारी आपको एक से अधिक तरीकों से लाभान्वित कर सकती है। जबकि कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते हैं। रियल स्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि आप इस पर सावधानीपूर्वक नजर रखें तो साझेदारी आपको एक से अधिक तरीकों से लाभान्वित कर सकती है।

10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी व्यावसायिक वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।


11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
काम या परिवार के भीतर संभावित द्वन्द आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और आपके शुभचिंतकों को आपके भविष्य के बारे में आशंकित और चिंतित कर सकता है। आज आप अपने भविष्य और स्वास्थ्य के बारे में अधिक जिज्ञासु रहेंगे और उचित लोगों के साथ परामर्श करेंगे। प्रचुर आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। दि आप नौकरी परिवर्तन की तलाश में हैं, तो आप विभिन्न अवसर प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायी दृष्टि से आज का दिन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए एक आदर्श समय है, क्योंकि आप वित्तीय रूप से स्थिर है। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी।

आज का अंक ज्योतिष: 03 May 2019.Aaj ka ank jyotish in hindi...

अंक 01-
काम मे मन नहीं लगेगा। समस्या हल किए जाने के कारण आपसे अपेक्षाएं बढ़ जाएगी।

अंक 02-
सेहत के प्रति सावधानी रहे। ध्यान देते हुए कार्य करना होंगे।


अंक 03-
सेहत का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा में व्यवहारिक बनाना होगा।


अंक 04-
नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यक्तिगत संबंधों में फायदे मिलने लगेंगे।


अंक 05-
भाग्योदय के बावजूद महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे।

अंक 06-
वरिष्ठों की सलाह से बदलना पड़ सकता है। आपसी सहमति लाभदायक रहेगी।


अंक 07-
चेहरे पर चिंता की लकीरें रहेंगी। समस्त बातों की गहराई में जाना होगा।


अंक 08-
निवेश करना भविष्य में अपने फायदे में रहेगा। कठोर मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे।


अंक 09-
धन संकट आ सकता है। कार्यस्थल पर संबंधों का फायदा सोच के विपरीत आएगा।