
ये हैं आज की शुभ राशियां! सूर्य देव की कृपा से धन में होगी वृद्धि
भोपाल। आज 19मई 2019 को रविवार का दिन है। रवि का अर्थ सूर्य होता है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा व आत्मा का कारक माना गया है। वहीं कुंडली में सूर्य आपकी प्रतिष्ठा, पद, मान, सम्मान आदि का कारक होता है। आदि पंच देवों में से एक सूर्य को कलयुग का एकमात्र दृश्य देव भी माना जाता है। इनका रत्न माणिक्य है। वहीं इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्य नारायण माने गए हैं।
आज का दिन :
आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि षष्ठी मनायी जाएगी। रवि षष्ठी के दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विधान है।
आज दिन रात चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि में गुरु के साथ होने की वजह से गजकेसरी योग बना रहेगा। साथ ही सूर्य बुध के साथ इनका समसप्तक योग भी बना रहेगा।
वहीं 19 मई यानी आज रविवार को 5 राशि वालों के काम बिगड़ सकते हैं। शनि-चंद्रमा के दृष्टि संबंध से विषयोग बनने के कारण ऐसा होगा। इसके अलावा आज शूल और गंड नाम के 2 अशुभ योग और बन रहे हैं।
इनके प्रभाव से आर्थिक स्थित गड़बड़ा सकती है। इन अशुभ योगों के कारण गलत फैसले हो सकते हैं और अनजाना डर भी बना रह सकता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सूर्य को सनातनधर्म के आदि पंच देवों में से एक देव सूर्य व कलयुग में ये अकेले दृश्य देव माने गए हैं। हिन्दूज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है।विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं।
सूर्य के अन्य राशियों से संबंध...
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है। इसके अलावा कुंडली में बुध से योग कर ये बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं।
पंडित शर्मा के मुताबिक वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं।
सूर्य का वैदिक मंत्र...
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
1. मेष राशिफल / Today arieshoroscope :
व्यावसायिक संदर्भ में आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।
2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
भाग्य के साथ देने के बावजूद आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। कठिनाइयां आ सकती हैं। समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा विरोधियों पर काबू पाएं। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आपके आर्थिक स्थिति में गति होगी, जो आपकी स्थिति को अधिक सुदृढ़ करेगी। दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अच्छा करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे,वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी। फिर भी आपको निवेश के संदर्भ में उचित विचार करने की आवश्यकता होगी। कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हे। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
नई योजनाओं और नए मौकों के लिहाज से यह दिन शुभ है। लेकिन आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता है। काम बहूत हैं आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
इस समय आपके लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
धन की वृद्धि होगी और स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है।साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
आर्थिक रूप से यह एक अच्छी अवधि है। लंबी अवधि के निवेश के रूप में संपत्ति के मामले फायदेमंद होंगे। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
अंक 1:
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। सावधानी बरतें।
अंक 2:
साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
अंक 3:
कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।
अंक 4:
पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। अटके हुए कार्य बन सकेंगे।
अंक 5:
कार्यक्षेत्र में उत्साह से कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
अंक 6:
मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम मिलेंगे। लाभ के अवसर आएंगे, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा न करें।
अंक 7:
उपलब्धियों भरा दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल, साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
अंक 8:
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
अंक 9:
मिला जुला असर वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें।
Updated on:
19 May 2019 10:47 am
Published on:
18 May 2019 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
