
आज इन 6 राशिवालों पर रहेगा भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद! मिलेगा शुभ समाचार
भोपाल। आज 05मार्च2019 को बुधवार का दिन है...इस दिन के कारक देव श्रीगणेशजी माने जाते है। वहीं ज्योतिष में बुध में बुद्धि का ग्रह माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि बुध जिस भी ग्रह के साथ बैठता है या जिससे भी दृष्ट होता है उसी के अनुसार व्यवहार करता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
हिन्दू-ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध का वर्ण हरा व रत्न पन्ना है।
बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।
बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।
बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
1. मेष :- खर्चो पर नियंत्रण रखें। आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
2. वृषभ :- आज वाणी का प्रभाव भी अच्छा रहेगा। कामकाज की तरफ से कोई दिक्कत नहीं आएंगी। घर के बड़े-बुजुर्गो का सुख और सहायता मिलेगा।
3. मिथुन :- मन में नया जोश देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
4. कर्क :- रुपए-पैसों को लेकर घर में किसी से अनबन होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।कामकाज में लाभ होगा। धन का सदुपयोग करेंगे।नवीन लोगों से मित्रता होगी।
5. सिंह :- आज पढ़ाई-लिखाई में मन नही लगेगा। बेवजह के खर्चे बढेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।
6. कन्या :- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वभाव में जिद्दीपन के चलते आज मित्रों से भी नहीं बनेगी। कामकाज में बदलाव की सोच सकते है।
7. तुला :- आज मन में जोश व चुस्ती बनी रहेगी। किसी से मतभेद हो सकते है। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य व वाहन को लेकर सचेत रहें।
8. वृश्चिक :- कामकाज में बरकत होगी। धन खर्च होगा। शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
9. धनु :- आज हर काम में आपको बरकत मिलेगी। आप अपनी इच्छा के अनुरूप कार्य करने वाले होंगे। घर में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न होने से विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है।
10. मकर :- किसी तरह के मिथ्या आरोप लगने के कारण मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। लोगों से मेलमिलाप बढेगा। वहीं मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
11 . कुंभ :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में धनलाभ होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते ंआ सकती है।
12. मीन :- कामकाज मिलाजुला रहेगा। धन के खर्चे बढ़ सकते है। आज प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। सहकर्मियों से अनबन की संभावना है।
अंक 1
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
अंक 2
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
अंक 3
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाएं शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
अंक 4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
अंक 5
आज दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं।
अंक 6
आज आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
अंक 7
आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा।
अंक 8
आज दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।
अंक 9
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
Published on:
05 Mar 2019 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
