
आज इन 7 राशियों के पूरे होंगे अरमान! जानिये क्या कहता है आपका राशि चिह्न....
भोपाल। आज वर्ष 2019 के अप्रैल माह का पहला दिन यानि 1 तारीख को सोमवार का दिन है। सोम-वार यानि चंद्र का दिन, ज्योतिष में चंद्र मन का स्वामी माना गया है। वहीं कुंडली में भी जातक की राशि का निर्धारण यह चंद्र ही करता है। चंद्र का रंग सफेद व रत्न मोती माना गया है। इस दिन के कारक देव देवों के देव महादेव माने गए हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है। इसके अलावा ज्योतिष में चंद्र को स्त्री ग्रह भी माना जाता है।
राशि व नक्षत्रों से सबंध: चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।
चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। क्योंकि इसकी गति सबसे तीव्र रहती है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं।
चंद्र का कुंडली पर असर:
माना जाता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत स्थिति में हो तो जातक को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते है। मजबूत चंद्र उसे मानसिक रूप से सुखी रखने के साथ ही उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत करता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत यदि कुंडली में चंद्र दुष्ट ग्रहों से दृश्य हो या नीच का हो तो ऐसा पीड़ित चंद्रमा व्यक्ति को मानसिक पीड़ा देता है। उसकी स्मृति कमज़ोर हो जाती है।
चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।
चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
1.मेष राशि :
आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक संदर्भ में सावधान रहें। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक-जीवन आनंददायक रहेगा, लेकिन कुछ का अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
2. वृषभ राशि :
आज भाग्य आपका साथ दे रहा है, इसलिए आप व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते समय आपको सावधान रहने की आवश्कता है। आर्थिक कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि :
आप में से कुछ के लिए विदेश यात्रा का संयोग बन सकता है। आज भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। किसी विभागीय या कानूनी मामले से जुड़ी कार्रवाई आपको चिंतित कर सकती है। व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं। पुत्र पक्ष से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
4. कर्क राशि :
आपको हर क्षेत्र में लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप अपने अधीनस्थों के समर्थन का आनंद लेंगे, साथ ही साझेदारी भी स्थिर रहेगी। आपके परिवार में आर्थिक मुद्दों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं।
5. सिंह राशि :
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद के साथ ही विदेश यात्रा भी संभव है। आपके वित्त में ध्वनि होगी, जो आपको स्थिति को अधिक मजबूत करेगी। आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। विदेशी देशों की यात्रा करते समय आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
6. कन्या राशि :
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लोग अपने जीवन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्य क्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। अपनी योजनाओं और निवेशों की पहले ही जांच कर लें, क्योंकि इस सप्ताह के अंत में भारी खर्च होने की संभावना है। पैसों की आकस्मिक कमी आपको मुश्किल में डाल सकती है।
7. तुला राशि :
मिश्रित परिणाम वाला दिन है,अतत: आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी, किन्तु निवेश सोच समझ कर ही करें। आप कठिनाइयों से दो-चार हो सकतें हैं, किन्तु आप उन पर अपने साहस और अपनी बुद्धि से पार पा लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न न होने दें।
8. वृश्चिक राशि :
आज का दिन शुभ है, लेकिन आर्थिक दृष्टि से कोई भी बड़ा निर्णय बड़ी सतर्कता से लें। आज का दिन नई संभावनाओं और नए मौकों के लिहाज से दिन शुभ रहना वाला है।आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप नई नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता तो चाहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
9. धनु राशि :
आज सर्विस क्षेत्रों से जुड़े जातक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। फिजूल के खर्चों से बचें। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
10. मकर राशि :
आपके पास धन की वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप नए अधिग्रहण स्थापित कर सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप अपने बच्चों की प्रति खुश रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। आप कठिनाइयों से दो-चार हो सकतें हैं, किन्तु जीत आपकी ही होगी।
11. कुंभ राशि :
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। भूमि को लेकर निवेश भी संभव है। व्यावसायिक रूप से भी दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।
12. मीन राशि :
आज किस्मत आपके साथ है, जिसके चलते जटिल समस्याओं का समाधान भी आपको मिल सकता है। व्यावसायिक रूप से भी दिन शुभ है।आर्थिक परियोजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होंगी। व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक अच्छी अवधि है। लंबी अवधि के निवेश के रूप में संपत्ति के मामले फायदेमंद होंगे।
अंक 01-
मन में उत्साह व प्रसन्नता का भाव रहेगा। वाणी की कोमलता कई जगहों पर काम आएगी।
अंक 02-
कोर्ट कचहरी में सफलता की राहें दिखने लगेगी। कार्य करने के तरीके में बदलाव लाएं।
अंक 03-
स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें। बहुत संभलकर कदम बढ़ाएं।
अंक 04-
फिजूल खर्ची को रोंके। निर्णय बहुत सोच समझकर ही लें।
अंक 05-
काम के बोझ व अत्यधिक दबाव सेहत को प्रभावित कर सकता है।
अंक 06-
जोखिम लेकर काम करना जरुरी हो जाएगा। किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत करने से बचें।
अंक 07-
थकान का अनुभव होगा। गैर जरूरी मद में पैसा उलझेगा।
अंक 08-
प्रबंधन कार्य सफलतापूर्वक पूरे करेंगे। वरिष्ठों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
अंक 09-
भविष्य के प्रति अशान्वित रहेंगे। कुछ कार्यों में नाकामी मन को दुख देगी।
Updated on:
31 Mar 2019 08:19 pm
Published on:
31 Mar 2019 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
