28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन 7 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत! अतिरिक्त स्रोत से आएगा पैसा

मंगल देवताओं का सेनापति व पराक्रम का कारक...

5 min read
Google source verification
tuesday 2.04.2019 ka rashifal

आज इन 7 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत! अतिरिक्त स्रोत से आएगा पैसा

भोपाल। आज 2 अप्रैल यानि मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल देवताओं का सेनापति माना जाता है। शरीर में ये रक्त व व्यवहार में यह पराक्रम का कारक Todays Rashifal माना गया है। लाल रंग का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही मूंंगा इसका रत्न है। इस दिन के कारक देव श्रीबजरंगबली जी हैं।


माना जाता है कि मंगल दोष विवाह में देरी का कारण बनता है, लेकिन इसके साथ ही मंगल का दुष्प्रभाव जातक को लगातार चोटिल भी करता है।

आज का दिन:
चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि horoscope With numerology लग जायेगी और हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अतः आज प्रदोष व्रत है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है।

अन्य ग्रहों व नक्षत्रों से संबंध:
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है।


कुंडली में मंगल का असर...
माना जाता है कि मंगल की प्रबलता से व्यक्ति निडरता से अपने निर्णय लेता है। वह ऊर्जावान रहने के साथ ही उसकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि होती है।

वहीं इसके विपरीत पीड़ित मंगल यानि कुंडली में कमज़ोर या पीड़ित होने पर वह जातक के लिए समस्या पैदा करता है।

इसके प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मंगल के कारण जातक के पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आती हैं।

मंगल का वैदिक मंत्र -
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र -
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र -
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

आज का राशिफल :2 April 2019 aaj ka rashifal in hindi

1. मेष राशि :
आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर नौकरी और व्यवसाय के लिए आज अच्छा समय है। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे । आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा।

2. वृषभ राशि :
सोच-समझकर निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो इसे सौहार्दपूर्वक हल करने का प्रयास करें। उम्मीद से कम आय हो सकती है। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। जिससे आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे।

3. मिथुन राशि :
व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाई जाएंगी और यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की इच्छा है तो वह भी आपको प्राप्त हो जाएगा। महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज अपने क्षेत्रों में सकारात्मक विकास देखेंगे। नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा।

4. कर्क राशि :
आर्थिक मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कम मेहनत में परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। किस्मत आपके पक्ष में है। आप कई चीज़ों पर पैसों की बर्बादी कर सकते हैं। यदि मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाना है तो जा सकते हैं। यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी। आग और वाहन से संभल कर रहें।

5. सिंह राशि :
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रहेगी। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है।स्वभाव में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक निर्णयों के सदंर्भ में अनिश्चितता के चलते अवसर चूक जाएगा। नौकरी की तलाश अब पूरी हो सकती है। वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


6. कन्या राशि :
किसी खोई हुई वस्तु के वापस मिलने पर आपको खुशी हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम विवाह की प्रतीक्षा करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है। गलत लोगों की संगत से बचें और किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें, जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े।

7. तुला राशि :
आज भाग्य आपके पक्ष में होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में आपकी सहायता करेगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है।


8. वृश्चिक राशि :
आज भाग्य आपका साथ देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित हो सकता है। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव है। नई नौकरी की तलाश या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। घर पर कुछ आगंतुको का आवागमन रहेगा।

9. धनु राशि :
आर्थिक लाभ आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप बहुत सलीके से काम करेंगे। आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नए उद्यम में सफलता मिलने का उम्मीद है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध रहेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशि :
आर्थिक क्षेत्र में प्रयास आपको लाभ देंगे। पुराना कर्ज चुकाना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। नवीन व्यवसायी खुद को स्थापित करने में सक्षम होंगे। आज आपकी क्षमताओं को प्रोत्साहन मिल सकता है। अगर आप किसी संबंध में हैं तो आप शादी करने का फैसला कर सकते हैं।

11. कुंभ राशि :
आज पूर्वार्ध थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगीं। यानि कुल मिलाकर आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। शांति और धैर्य रखते हुए आगे बढ़ने से चीजें आपके नियंत्रण में आती रहेंगी। उत्तरार्ध में वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।


12. मीन राशि :
यह दिन मिश्रित प्रभावदायक है। शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से जुड़े पेशेवर संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

आज का अंक ज्योतिष:Aaj ka ank jyotish in hindi

अंक 01-

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर आ जाएगी। बढ़ते लाभांष की समीक्षा की जरूरत रहेगी।


अंक 02-
आज आशानुरुप परिणाम नहीं दे पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

अंक 03-
बिलकुल ऐन वक्त पर रुपयों का इंतजाम होगाा। तनाव में कमी आएगी।

अंक 04-
अपने वरिष्ठों द्वारा अपमानित हो सकते हैं। दूर जगह की यात्रा टल सकती है।

अंक 05-
अनावश्यक खर्च से परेशान रहेंगे। कार्य का पूर्ण फल नहीं मिलेगा।

अंक 06-
तनावपूर्ण संबंधों के कारण व्यापार काफी हद तक प्रभावित होगा।

अंक 07-
सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। बेहतर प्रतिफल कर्मक्षेत्र में देखने को मिलेंगे।

अंक 08-
आर्थिक बोझ में कमी महसूस करेंगे। लोग बुराई कर सकते हैं।

अंक 09-
छोटी-मोटी खटपट के व्यापक रूप ले सकती है। स्वस्थ्य का ध्यान रखें।