
आज इन 7 राशि वालों को होगा विशेष धन लाभ! हनुमान जी की कृपा से विरोधियों की होगी हार...
भोपाल। आज 26 मार्च 2019 को मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल पराक्रम का कारक माना जाता है। ये शरीर में रक्त का कारक है। यह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है और इसका रत्न मूंगा माना जाता है। इस दिन के कारक देव श्री बजरंगबली यानि श्रीहनुमान जी हैं।
इसके साथ ही माना जाता है कि मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई भी आती है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। वहीं गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है। यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा।
मंगल के राशियों व नक्षत्रों से संबंध...
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है।
मंगल का वैदिक मंत्र -
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।
मंगल का तांत्रिक मंत्र -
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।
मंगल का बीज मंत्र -
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
1. मेष राशि:
आज नए संपर्क स्थापित होंगे जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। साथ ही आपको समय-समय पर अपने शुभचिंतकों की मदद मिलेगी। व्यावसाय में आज कुछ जोखिम ले सकते हैं, लेकिन जब भी ऐसा करें संभल कर करें। इसके अलावा व्यवसाय साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं।
2. वृषभ राशि :
आपके प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। आप में से कुछ लोग भौतिक सुख की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
3. मिथुन राशि :
आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। भाई-बहनों के साथ बहस न करें। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। आपको पारिवारिक जीवन में आज अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
4. कर्क राशि :
बजट असंतुलित हो सकता है। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। आपके कुछ दुश्मन आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
5. सिंह राशि :
आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं।आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज जीवनसाथी कुछ खर्चीला हो सकता है। खुद को शांत बनाए रखें, क्योंकि कुछ शत्रु आज आप पर हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकते है। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है।
6. कन्या राशि :
स्थिर आय आपको व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। संपत्ति संबधित नविन सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि विवाह योग्य आयु है तो विवाह हो सकता है। आज सारे विरोधियों को आपसे मुंह की खानी पड़ेगी। यात्रा आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।
7. तुला राशि :
आज कोई समस्या अचानक सामने आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समय नए रिश्ते में जुड़ने के लिए फिलहाल ठीक नहीं है। आपको धैर्य एवं शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।
8. वृश्चिक राशि :
आर्थिक लाभ अर्जित करने के अप्रत्याशित रास्ते खुलने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य आपके लिए शुभ रहेगा। ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।
9. धनु राशि :
राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी और उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी के सदंर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। किसी नई योजना से भी भागीदारी में जुड़ सकते हैं।
10. मकर राशि :
नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक साबित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराने निवेश आपके लिए लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगे।
11. कुंभ राशि :
नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आज आपके प्रयासों को उचित मान्यता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
12. मीन राशि :
व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। नवीन सौदे आपके लिए लाभदायक रहेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह हो सकता है। आप में से कुछ लोग पीठ एंव घुटनों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। व्यावसायिक उद्यम लाभ लाएंगे। शुभचिंतको से आपको सहायता मिलेगी।
अंक 01-
अत्यधिक समय व धन खर्च से बचें। कार्य में परिवर्तन होगा।
अंक 02-
पारिवारिक मुद्दों में न उलझें। बिना सलाह लिए बिना किया गया निवेश निराशा देगा।
अंक 03-
पूंजी में से पैसा निकालना पड़ सकता है। मन वैराग्य की ओर लगेगा।
अंक 04-
काम की निरसता किसी नए काम को करने की प्रेरणा देगी साथ ही कुछ हद तक सफल भी होंगे।
अंक 05-
मन व्यथित रहेगा। कई कोशिशों के बावजूद मानसिक निराशाएं दूर नहीं होंगी।
अंक 06-
पारिवारिक समस्या सुलझाने में सफल रहेंगे। लोगों को अधिक समय देना होगा।
अंक 07-
परिचितों से पैसों के मामले में नुकसान की संभावना है। महत्वपूर्ण काम समय से लेट हो जाएगा।
अंक 08-
सफलताएं मिलेंगी। मेहनत के परिणाम मिलना शुरू होंगे।
अंक 09-
विनम्रता का भाव बिगड़ते कामों को बना देगा। सपनों को साकार करने के लिए ये समय सबसे अच्छा है।
Published on:
25 Mar 2019 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
