13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Tourism Day 2022 : सबसे अलग हैं मध्य प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन स्थल, यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

विश्व पर्यटन दिवस 2022 पर मध्य प्रदेश के टॉप - 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जानें। देश - दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा आपको यहां के पर्यटन स्थलों जैसे नजारा।

6 min read
Google source verification
World Tourism Day 2022

World Tourism Day 2022 : सबसे अलग हैं मध्य प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन स्थल, यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

भोपाल. देश का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अपने पर्यटन स्थलों के लिए देश ही नहीं दुनिया भर में ख्याति रखता है। यहां स्थित कई ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, मस्जिद, किले और महल आदि आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ खासा आकर्षित करते हैं। मध्य प्रदेश की यात्रा करना पर्यटक के लिए किसी सपने से कम नहीं, क्योंकि यहां पर कई नेशनल पार्क और वाईल्डलाइफ सेंचुरी हैं, जिसमें कई लुप्तप्राय प्रजाति के वनस्पति और जीव पाए जाते हैं। खास बात ये है कि, इसी साल राज्य के शिवपुरी जिले के कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीते भी छोड़े गए हैं। ऐसे में अब आपको चीतों को निहारना है तो इसके लिए भी आपको देश के चीता स्टेट यानी मध्य प्रदेश आना होगा।

मध्य प्रदेश वो राज्य है, जो देश के बीचों बीच स्थित है। यही कारण है कि, भारत के किसी भी स्थान या विश्व में कहीं से भी भारत आने वाले पर्यटकों को मदिय प्रदेश आना बेहद आसान है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हम आपको मध्य प्रदेश के उन टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में बताएंगे, जहां एक बार आने के बाद आपको बार-बार आने के मन करेगा। आइये जानें...।

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?


1- भोपाल पर्यटन- Bhopal Tourism

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को नवाबों और तालाबों का शहर कहा जाता है। यहां कई ऐतिहासिक महल कोठियां हैं। इनमें मुख्य रूप से सदर मंजिल, हमीद मंजिल ताजमहर, चिकलौद कोठी आदि शामिल हैं। इसके अलावा यहां कई तालाब भी मौजीद हैं, जो इस शहर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इनमें दो मानव निर्मित खूबसूरत झीलें भी शामिल हैं। भोपाल संस्कृति, विरासत और आधुनिक जीवन के सही मिश्रण का एक बड़ा शहर है। ये शहर राजसी मस्जिदों के लिये भी विश्वभर में अपनी पहचान रखता है। यहां एशिया की सबसे बड़ी ताज-उल-मसाजिद और एशिया की सबसे छोटी ढाई सीढ़ी की मस्जिद मौजूद है। भोपाल में घूमने के लिए वन विहार नेशनल पार्क, लेक और हनुमान टेकरी जैसी जगह हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर खासा आकर्षित करते हैं।


2- खजुराहो पर्यटन- Khajuraho Tourism

मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध खजुराहो, मंदिरों को लेकर भी दुनियाभर में पहचाना जाता है। यूनेस्कों ने यहां के मंदिरों को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया हुआ है। अपनी कामुक नक्काशी से सजे इन आश्चर्यजनक मंदिरों को विश्वभर में एक अलग ही पहचान मिली हुई है। खजुराहो मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित बहुत ही खूबसूरत छोटा सा शहर है, जो मध्ययुगकालीन भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का शानदार नमूना है। यहां स्थित हिंदू और जैन मंदिरों की वास्तुकला को प्रेम के एक खास रूप को दर्शाया गया है।


3- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान – Bandhavgarh National Park

बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है, जो पुराने समय में रीवा के महाराजाओं की शिकारगाह कहा जाता था। ये राष्ट्रीय उद्यान बाघ अभयारण्य के रूप विश्वभर में प्रसिद्ध है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क दुनिया में रॉयल बंगाल टाइगर्स के घनत्व के लिए खास पहचान रखता है। ये उद्यान वन्यजीव और बहुतायत में वनस्पतियों से भरा हुआ सुंदर जंगल है। इस पार्क में स्तनधारियों की 22 से ज्यादा और अविफौना की 250 प्रजातियां देखने को मिलती हैं।


4- ग्वालियर महल पर्यटन – Gwalior Tourism

ग्वालियर को मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर कहा जाता है। इस शहर की स्थापना राजा सूरजसेन द्वारा की गई थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए विश्वभर में पहचान रखता है। ये शहर चारों तरफ से सुंदर पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है, जो अपने गौरवशाली अतीत को दर्शाता है। ग्वालियर किला शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। जय विलास महल और सूर्य मंदिर ग्वालियर के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के बाद आप इन्हें कभी नहीं भूल सकते। मशहूर शास्त्रीय संगीतकार तानसेन का मकबरा भी इसी शहर में स्थित है। हर साल नवंबर और दिसंबर माह में शहर में चार दिवसीय तानसेन संगीत उत्सव भी यहां आयोजित किया जाता है।


5- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान- Kanha National Park

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क में राजसी प्राणी बाघ के साथ-साथ कई प्रकार के जंगली जानवरों के घर के रूप में भी जाना जाता है। ये पार्क 300 से अधिक प्रजातियों के साथ कई तरह के वन्यजीवों और कई पक्षी जीवों की मेजबानी करता है। इस पार्क की खास बात ये है कि, ये मध्य प्रदेश में स्थित मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान का नाम एशिया के सर्वश्रेष्ठ पार्कों में शामिल है। इस पार्क में बड़े स्तनधारियों की 22 प्रजातियां पाई जाती है। साथ ही, बंगाल टाइगर की भी एक प्रजाति इस स्थल में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।


6- सांची पर्यटन- Sanchi Tourism

सांची मध्य प्रदेश में बौद्ध धर्म के दर्शनीय स्थलों में से एक, भारत में सबसे पुराने पत्थर संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है। सांची में स्थित बौद्ध स्मारक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत में मौजूद विशाल धरोहर का प्रतीक है। यहां स्थित महान स्तूप को तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य वंश के सम्राट अशोक द्वारा स्थापित किया गया था। सांची में स्थित स्तूपों को भगवान बुद्ध और कई महत्वपूर्ण बौद्ध अवशेषों के घरों के रूप में बनाया गया था। ये स्थान हरे भरे बागानों से घिरा हुआ है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग प्रकार का आनंद और शांति महसूस कराता है।


7- ओरछा पर्यटन- Orchha Tourism

ओरछा मध्य प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। बेतवा नदी के तट पर स्थित यह शहर अपने किले, मंदिरों और महलों के लिए जाना-जाता है। ओरछा किला अपने आकर्षण के लिए देश भर में प्रसिद्ध है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खासा आकर्षित करता है। इसके अलावा चतुर्भुज मंदिर, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर ओरछा के मुख्य आकर्षण हैं जो यहां आने वाले लोगों की यात्रा को यादगार बनाते हैं।

8- पचमढ़ी पर्यटन- Pachmarhi Tourism

प्रकृति प्रेमियों के लिये मध्य प्रदेश का पचमढ़ी सबसे बढ़िया स्थान है। समुंदरी तल से 1 हजार 067 फीट की ऊंचाई पर स्थित मध्य प्रदेश का ये हिल स्टेशन सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में जाना जाता है। पचमढ़ी मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो चीन गुफाओं और सुंदर स्मारकों जैसे असंख्य आकर्षणों से भरा हुआ है। अगर आप मध्य प्रदेश में घूमने की सबसे अच्छी जगह खोज कर रहे हैं, तो पचमढ़ी का चयन आपका जरा भी निराश नहीं करेगा।

9- मांडू पर्यटन – Mandu Tourism

मध्य प्रदेश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में अपनी एक अलग पहचान रखने वाला मांडू विश्वभर के चुंनिंदा पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान रखता है। ये पूर्वजों ने हासिल वास्तु उत्कृष्टता का प्रतीक है। ये शहर राजकुमार बाज बहादुर और रानी रूपमती के सच्चे प्यार को को भी दर्शाता है। बता दें कि, मांडू भारत का सबसे पुराना निर्मित स्मारक भी है, जो काफी प्रसिद्ध है।

10- भीमबेटका की गुफाएं – Bhimbetka Tourism

मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका रॉक शेल्टर एक पुरातात्विक स्थल है, जो भारतीय उपमहाद्वीप पर मानव जीवन की शुरुआती जीवन के निशानों को दर्शाता है। इतिहास प्रेमियों के लिए भीमबेटका किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बता दें कि, यहां 500 से ज्यादा रॉक शेल्टर और एतिहासिक गुफाएं मौजूद है, जिनमें बड़ी संख्या में पेंटिंग हैं। इनमें बने सबसे पुराने चित्रों को 30 हजार साल पुराना माना जाता है, लेकिन कुछ आंकड़े इन्हें मध्ययुगीन काल का बताते हैं।

घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप, देखें वीडियो