
उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते झेलम सहित कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
इन ट्रेनों को किया डायवर्ट
1- गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर और 27 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद- नई दिल्ली होकर जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर और 27 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग
नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
2- गाड़ी संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर और 27 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस दिनांक 27 नवंबर और 28 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
3- गाड़ी संख्या 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर छावनी पंजाब मेल दिनांक 21 जनवरी 2024 से
27 जनवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद-
नई दिल्ली होकर जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल दिनांक दिनांक 21 जनवरी 2024 से 27 जनवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
4- गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम -हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 09. जनवरी 2024 से 03 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 11 जनवरी 2024 से 05 फरवरी तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन-मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
5- गाड़ी संख्या 12621 डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 20 जनवरी से 03 फरवरी तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-नई दिल्ली के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर नई दिल्ली जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्ली -डॉ.एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 22 जनवरी 2024 से 05 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली- आगरा छावनी होकर जाएगी।
6- गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद डेकन-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 09 जनवरी से
03 फरवरी तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग आगरा छावनी-मथुरा-हजरत निजामुद्दीन के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मितावली-गाजियाबाद होकर हजरत निजामुद्दीन जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12722 हजरत निजामुद्दीन -हैदराबाद डेकन एक्सप्रेस दिनांक 10 जनवरी 2024 से 04 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग हजरत निजामुद्दीन -मथुरा-आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन - गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
7- गाड़ी संख्या 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 27 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर, निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-मथुरा -आगरा छावनी के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली -गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी होकर जाएगी।
Updated on:
25 Nov 2023 01:01 am
Published on:
25 Nov 2023 12:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
