31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर सहित नौ आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर

राज्य शासन ने भिंड, मुरैना और आगर मालवा के कलेक्टरों सहित नौ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amitabh Gunjan

•

Updated: 16 Oct 2015, 6:20 PM IST

Vallabh Bhawan

Vallabh Bhawan

भोपाल। राज्य शासन ने भिंड, मुरैना और आगर मालवा के कलेक्टरों सहित नौ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। भिंड कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने जनसुनवाई के दौरान एक महिला किसान को अभद्र तरीके से फटकार लगा दी थी जिससे उन्हें हटा दिया है। वे मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए हैं। इनके स्थान पर जिला पंचायत ग्वालियर के सीईओ इलैया राजा टी को नया कलेक्टर बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक उप सचिव गृह डीबी सिंह को आगर मालवा कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आगर मालवा कलेक्टर विनोद शर्मा की पदस्थापना मुरैना कलेक्टर के तौर पर की गई है। मुरैना कलेक्टर शिल्पा गुप्ता को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है। ग्वालियर के आयुक्त नगर निगम अजय गुप्ता को उप सचिव मंत्रालय बनाया है तो उनके स्थान पर सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ अनय द्विवेदी की पदस्थापना की गई है। एसडीओ धार नीरज कुमार सिंह को सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर और एसडीओ सबलगढ़ मुरैना अजय कटेसरिया को सीईओ टीकमगढ़ में पदस्थ किया है।

तबादलों पर एक नजर

विनोद कुमार शर्मा (2004) वर्तमान कलेक्टर आगर मालवा.. नवीन पदस्थापना -कलेक्टर मुरैना

मधुकर आग्नैय (2004)- वर्तमान- कलेक्टर भिण्ड (उप सचिव) नवीन पदस्थापना -मध्य प्रदेश शासन

दुर्ग विजय सिंह (2005)- वर्तमान (उप सचिव) मध्य प्रदेश शासन..नवीन पदस्थापना- कलेक्टर आगर मालवा

शिल्पा गुप्ता (2008)- वर्तमान- (कलेक्टर मुरैना) ...नवीन पदस्थापना(उप सचिव) मध्य प्रदेश शासन

इलैया राजा टी वर्तमान- (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (ग्वालियर)..नवीन पदस्थापना (कलेक्टर भिण्ड)


अजय गुप्ता (2009) वर्तमान- आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर..नवीन पदस्थापना (उप सचिव) मध्य प्रदेश शासन

अनय द्विवेदी (2010) वर्तमान- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं पदेन... नवीन पदस्थापना (आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर)

नीरज कुमार सिंह ( 2012)वर्तमान- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जिला धार... नवीन पदस्थापना (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जिला पंचायत ग्वालियर कनिष्ट वेतनमान

अजय कटेसरिया..(2012) वर्तमान- अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जिला पंचायत टीकमगढ़ कनिष्ट वेतनमान