16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल आने वाले पर्यटक होंगे खुश…एक छत के नीचे दिखेगी राजा भोज से नवाबी दौर तक की झलक

सौगात : वीआईपी रोड के पास जल्द ही दिखेगा शहर का नया लेक व्यू प्वाइंट...

2 min read
Google source verification
Places to Visit in Bhopal, Tourist Places near Bhopal,Bhopal, Madhya Pradesh,10 Best Places to Visit in Bhopal,Bhopal Tourism,bhopal city map,bhopal city map,bhopal city photo gallery,bhopal district,lower lake bhopal,Lake View Bhopal,hotel Lake View Bhopal,Bhojtal,lake view bhopal bhopal, bhopal lake view images, lake view point bhopal madhya pradesh,lake view bhopal wiki,hotel lake view ashok bhopal address,hotel ranjit’s lakeview bhopal madhya pradesh

Places to Visit in Bhopal, Tourist Places near Bhopal,Bhopal, Madhya Pradesh,10 Best Places to Visit in Bhopal,Bhopal Tourism,bhopal city map,bhopal city map,bhopal city photo gallery,bhopal district,lower lake bhopal,Lake View Bhopal,hotel Lake View Bhopal,Bhojtal,lake view bhopal bhopal, bhopal lake view images, lake view point bhopal madhya pradesh,lake view bhopal wiki,hotel lake view ashok bhopal address,hotel ranjit’s lakeview bhopal madhya pradesh

भोपाल। लोगों को जल्द ही शहर में नया लेक व्यू प्वाइंट देखने को मिलेगा। यहां से न केवल झील का खूबसूरत नजारा देखा जा सकेगा बल्कि शहर की एेतिहासिक विरासतों को भी जानने का मौका मिलेगा। वीआईपी सड़क किनारे इसे बनाया जा रहा है। इसका अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है। वीआईपी रोड को नवाबकालीन लुक देने के लिए राजा भोज की प्रतिमा के सामने सड़क के उस पार इसका अधिकांश काम हो चुका है। यहां पहाड़ी वाले हिस्से में पहले ही नवाबकालीन नक्काशी का दरवाजा बनकर तैयार हो चुका है। इसके पर्यटकों को बैठने की जगह बनाई जा रही है। यहीं खूबसूरत चित्रकारी से इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा।

पहाड़ी को गार्डन का रूप

कमला नेहरू अस्पताल के पीछे की पहाड़ी पर पर ये निर्माण चल रहा है। इस पहाड़ी को गार्डन का रूप दिया जाना है। नया रूप देते हुए यहां पेंटिंग की जा चुकी है। यहां एक साथ करीब 500 लोगों के बैठने के इंतजाम रहेंगे। इनके लिए स्टेपनुमा कुर्सियां और अन्य बेंच लगाई जा रही हैं। मेहराबनुमा इन जालियों से तालाब का खूबसूरत नजारा देखा जा सकेगा।

पर्यटकों को बेहतर सुविधा और अच्छा लेक व्यू

इस पार्क को आकर्षक बनाने के लिए यहां कई इंतजाम किए जाने हैं। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक यहां पर शो प्लांट और खूबसूरत लाइटिंग भी रहेगी। वहीं पेविंग ब्लॉक की सहायता से नया डिजाइनदार पाथ वे तैयार हो रहा है। इस पर लाइटिंग रहेगी। सफाई को लेकर भी यहां ध्यान दिया गया है। कचरा न फैले इसके लिए सड़क पर डस्टबिन और ग्लोसाइन बोर्ड रहेंगे। इस पार्क के निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। निर्माण के पीछे मुख्य उद्देश्य आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा और अच्छा लेक व्यू देना है। उल्लेखनीय है वीआईपी सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं।

पहले भी हो चुका लेक व्यू तैयार

तालाब की खूबसूरती निहारने और भी जगहों पर लेक व्यू प्वाइंट बनाए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर की हालात खराब है। निगम ने 2010 में कोहेफिजा के पुराने लेक व्यू को डेवलप करके आधुनिक रूप दिया था। लेकिन इसकी जालियां निकल गईं हैं और यह खतरनाक हो गया है। इस लेक व्यू पॉइंट पर अब कम ही लोग जाते हैं।

वीआईपी रोड पर जमा होती है भीड़

वीआईपी सड़क पर लगने वाली भीड़ को इससे कम करने में मदद मिलेगी। राजाभोज की प्रतिमा के पास रोजाना बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं। ये ट्रैफिक के लिए यहां बड़ी परेशानी बने हुए हैं।

दो माह में हो जाएगा तैयार

इस पार्क को आम जनता के लिए करीब दो माह में खोला जा सकता है। यहां का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में सीढ़ीनुमा बैठक व्यवस्था तैयार होना है।