
डिप्टी कलेक्टर प्रिया ट्यूटर पर देशभर में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही - देखें वीडियो
@भानु ठाकुर की रिपोर्ट.. भोपाल/राजगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रैली डिप्टी कलेक्टर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद का मामला अब गरमता जा रहा। देशभर में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही। ट्विटर कर रहे लोगों में कुछ लोगों ने डिप्टी कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहें, तो कुछ महिला डिप्टी कलेक्टर की दबंगाई पर तारीफ करते हुए साथ खड़े होने की टिप्पणी की है।
धारा 144, फिर भी किया प्रदर्शन
दरअसल, रैली को प्रशासन ने धारा 144 के चलते अनुमति नहीं दी थी, इसके बाद भी यह रैली निकाली जा रही थी। जिसको लेकर राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही थी इसी बीच दो युवक झंडा लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान अभद्रता कर रहे युवक को डिप्टी कलेक्टर ने थप्पड़ मार दिया।
चोटी खींचने पर डिप्टी कलेक्टर आया गुस्सा
एनआरसी के विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की पीछे से चोटी खींचा, किसी युवक ने पैर से भी मारा, ऐसा बताया जा रहा है। जिसके बात युवक कार्यकर्ता के खिलाफ अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला थाने में दर्ज किया गया। कलेक्टर निधि निवेदिता और पूर्व विधायक भाजपा अमर सिंह यादव के बीच भी झूमा झटकी हुई। बाद में लाठी चार्ज करा दिया गया। यह घटना पूरे देश में आग की तरह फैल गई इसके बाद यह पूरा बवाल सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा है।
डिप्टी कलेक्टर द्वारा मारे गए थप्पड़ या फिर उनके साथ की गई कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता को लेकर ट्विटर पर एक जंग छिड़ गई है। 24 घंटे के अंदर ही डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को एक लाख से ज्यादा लोग रीट्यूट कर चुके हैं। इसमें बात चाहे उनके पक्ष में बात करने वाले लोगों की हो या फिर उनका विरोध करने वाले दोनों ही मामलों में देश के टॉप टेन में उन्हें सर्च किया जा रहा है। इसी तरह कलेक्टर निधि निवेदिता को भी हजारों लोग ट्रेंड कर चुके है।
जातिगत समीकरण के ट्वीट पर बवाल
कुछ लोगों ट्विटर पर डिप्टी क्लेक्टर को जातिगत समीकरण से भी जोड़ रहे है। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ओबीसी वर्ग से आती हैं। इंदौर मांगलिया की रहने वाली हैं। उनकी पिता का नाम महेश वर्मा है। यह कलाल समाज से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन कई लोगों ने एससी का बताते हुए जमकर उनके समर्थन में रीट्वीट कर रहे हैं।
Updated on:
20 Jan 2020 02:55 pm
Published on:
20 Jan 2020 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
