23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह पर हमले का खतरा, सिक्यूरिटी बढ़ाने के साथ पुलिस ने किया ये उपाय

Twisha Sharma husband Samarth Singh- जबलपुर में पति समर्थ सिंह को किया गिरफ़्तार पुलिस भोपाल लेकर आई, आज कोर्ट में होगी पेशी ट्विशा का होगा दोबारा पोस्टमॉर्टम

2 min read
Google source verification
Threat of attack on Twisha Sharma husband Samarth Singh

Threat of attack on Twisha Sharma husband Samarth Singh

Twisha Sharma husband Samarth Singh - भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा रहस्यमयी मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। उसका वकालत का लायसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। समर्थ सिंह ने जबलपुर में कोट में सरेंडर करने की कोशिश की थी। भोपाल और जबलपुर के मित्र वकीलों ने उसे वहां सुरक्षा घेरा दिया था। मीडिया से बचने के लिए समर्थ सिंह टोपी-चश्मा और मास्क लगाकर कोर्ट में पहुंचा था। उसको गिरफ़्तार कर भोपाल ले आया गया है। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। ऐसे में आरोपी समर्थ सिंह को भी खतरा है। यही कारण है कि पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। समर्थ सिंह की सिक्यूरिटी बढ़ाने के साथ ही उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की भी की जा रही है। उसे कपड़े बदलवाकर भोपाल लाया गया। बता दें कि भोपाल में ​पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह के वकील भी अपना आपा खोकर पत्रकारों से बोले थे कि आप हमें मरवाना चाहते हैं!

जिला जज के कोर्ट रूम में बैठा था समर्थ, वकील बोले-किस अधिकार से बैठा

ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर में मीडिया ने बताया कि समर्थ सिंह कोर्ट नंबर 32 के अंदर बैठा हुआ था। यह जिला जज का कोर्टरूम है। उसके दरवाजे बंद थे। उसे किस अधिकार के तहत उस कमरे में बैठने की अनुमति दी गई थी?

केस को लेकर लोगों के गुस्से को देखते समर्थ सिंह की सुरक्षा का खास ध्यान, उसपर हमला होने की आशंका

जबलपुर में समर्थ सिंह के सरेंडर के नाम पर हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। बाद में भोपाल पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया और अपने साथ भोपाल ले आई। केस को लेकर लोगों के गुस्से को देखते समर्थ सिंह की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। उसपर हमला होने की आशंका है। ऐसे में पहचान छुपाने के लिए पुलिस ने आरोपी के कपड़े तक बदलवा दिए। जबलपुर में कोर्ट परिसर में ही समर्थ सिंह को दूसरी ड्रेस पहनाई गई तभी पुलिसकर्मी उसे लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए।

भड़के वकील भी बोले थे-आप हमें मरवाना चाहते हैं

इससे पहले भोपाल में पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह के वकील जार्ज भी पत्रकारों पर भड़कते हुए बोले थे-आप हमें मरवाना चाहते हैं! बहू की मौत के आरोपों में घिरीं गिरीबाला सिंह घर से निकलीं तो मीडिया ने घेर लिया। मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने चुप्पी साध ली। यहां गहमागहमी में उनके वकील जार्ज के पैर पर उनकी ही गाड़ी चढ़ गई तो वे बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने आपा खो दिया। मीडियाकर्मियों से कहा-आप क्या कर रहे हैं? आप लोग हमें मरवाना चाहते हैं?

यह है मामला

यह घटना तब घटी जब मीडियाकर्मियों ने आरोपी गिरिबाला से सवाल पूछने की कोशिश की। कैमरों और सवालों से घिरी गिरिबाला ने तो पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनके साथ मौजूद उनके वकील अचानक बुरी तरह भड़क गए। पत्रकारों पर अपना आपा खोते हुए वकील ने तीखे लहजे में कहा, "व्हाट आर यू डूइंग (आप क्या कर रहे हैं)? यह कोई तरीका है? आप लोग हमें मरवाना चाह रहे हैं क्या?" मीडिया के कैमरों के सामने हुए इस अप्रत्याशित हंगामे और दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस केस की सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।