
Twisha Sharma Death Case:(Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने सास गिरिबाला सिंह और और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल में रहना होगा। सूत्रों के मुताबिक समर्थ और गिरिबाला दोनों नें जेल में पहली रात करवटें बदलकर काटीं। दोनों अपने-अपने बैरक में रहे लेकिन बेचैन दिखें।
बता दें कि गिरिबाला को महिला विंग के मेडिकल खंड में रखा गया है। यहां उनके साथ चार अन्य महिला कैदी भी हैं। जेल रिकॉर्ड में उन्हें आमद नंबर (कैदी नंबर) 71 दिया गया है। समर्थ को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-4 के ब खंड में रखा गया है। इस बैरक में उसके साथ 15 अन्य कैदी भी हैं। समर्थ को आमद नंबर 1782 दिया गया है।
बता दें कि बीते दिन समर्थ और गिरिबाला को खाने में 'दाल-चावल…भिंडी की सब्जी' दी गई। जेल प्रबंधन ने नियमों के तहत मां-बेटे को एक-एक थाली, कटोरी और चादर दी गई हैं। दोनों को जेल की सामान्य दिनचर्या का पालन करना होगा। हालांकि पहले दिन दोनों जेल में काफी बेचैन दिखे। सूत्रों के हवाले से रात में जब उन्हें सोने के लिए कहा गया तो ठसक के साथ जवाब दिया।
बीते दिन गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में पहुंचने के बाद गिरिबाला ने कहा कि ट्विशा के वकील अंकुर पांडे और अनुराग श्रीवास्तव केस में मीडिया ट्रायल करवा रहे हैं। ऐसे में उनका वकालत का लाइसेंस सस्पेंड किया जाना चाहिए। वहीं अब गिरिबाला की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस रीना वर्मा और श्रेयस सक्सेना ने वकालतनामा पेश किया। समर्थ का पक्ष एडवोकेट एनॉश जॉर्ज कार्लो ने रखा। एडवोकेट जगदीश गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि बार काउंसिल ने समर्थ को सुने बिना ही लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
बता दें कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह की ठसक जेल जाते वक्त भी उस वक्त साफ नजर आई जब उन्होंने जेल पहुंचते ही अपना रौब दिखाने की कोशिश की। हालांकि जेल प्रशासन के सख्त रवैये के कारण उनकी रौब काम नहीं आया। उन्होंने अपना रौब दिखाते हुए कहा- वो कार में बैठकर ही जेल के अंदर जाएंगी, सीबीआई वालों से बात कराओ। गिरिबाला अपनी कार से उतरने के लिए तैयार ही नहीं थीं। गिरिबाला ने अपना पुराना भी रूतबा दिखाया लेकिन जेल प्रशासन के सख्त रवैये के कारण उन्हें कार से उतरकर ही बेटे के साथ पैदल ही जेल के अंदर जाना पड़ा।
सीबीआई की कस्टडी और छानबीन के बीच एक बेहद गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस के एक मुख्य गवाह नीरज दुबे पर सरेआम बीच बाजार में जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह के दोस्तों ने उन्हें रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा और इस मामले में गवाही देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से केस से जुड़े अन्य गवाहों और पीड़ित परिवार में सुरक्षा को लेकर खौफ का माहौल है।
Updated on:
03 Jun 2026 03:25 pm
Published on:
03 Jun 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
