17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा केस: ‘मैं कुछ नहीं जानती’, सीबीआई के सवाल पर भड़कीं गिरिबाला सिंह

Twisha Case: गिरिबाला सिंह ने खुद ही अपनी पैरवी की, पूर्व जज ने तीखी बहस करते हुए अपना पक्ष रखा, सीसीटीवी फुटेज में कथित छेड़छाड़ पर सवाल पर गिरिबाला सिंह कोर्ट में भड़क उठीं

2 min read
Google source verification
Confidential papers delivered to Giribala Singh in the Twisha case

Confidential papers delivered to Giribala Singh in the Twisha case

Twisha Sharma - ट्विशा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां पूर्व जज गिरिबाला सिंह जेल पहुंच गई हैं। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल में रखा गया है। इससे पहले 2 जून को 5 दिन की रिमांड खत्म होने पर पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दोबारा रिमांड नहीं मांगी हालांकि कोर्ट में तीखी बहस हुई। पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने खुद ही पैरवी की और मजबूती से अपना पक्ष रखा। सीबीआई उनसे सीसीटीवी फुटेज में कथित छेड़छाड़ पर कई सवाल कर रही है। इसपर गिरिबाला सिंह कोर्ट में भड़क उठीं। उन्होंने तेज आवाज में कहा कि इस बारे में मैं कुछ नहीं जानती।

कोर्ट के आदेशानुसार करीब 15 दिन जेल में गुजारने होंगे

मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री में सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को सीबीआइ कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्हें 16 जून तक की न्यायिक हिरासत का आदेश है। इस प्रकार सीबीआई कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें करीब 15 दिन जेल में गुजारने होंगे।

जेल में पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरी

सूत्रों ने बताया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरी। न्यायिक हिरासत में आने के बाद दोनों की बेचैनी बढ़ गई है। जेल में पूर्व जज गिरिबाला को कैदी नंबर-71 और समर्थ का कैदी नंबर 1782 है।

गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जस्टिस शोभना भालवे की कोर्ट में गिरिबाला सिंह ने खुद अपनी पैरवी की। उन्होंने केस को मीडिया ट्रायल बनाने पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि हम जहां भी जाते हैं, मीडिया आ जाती है।

गिरिबाला सिंह ने अदालत से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की बात कही। उन्होंने बेटे और अपने लिए जेल में अलग सेल की मांग भी की।

'ये सब मुझे नहीं पता'

सुनवाई के दौरान सोशल मीडिया पर लीक हुए विवादित सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए गिरिबाला सिंह भड़क उठीं।
उन्होंने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे नहीं जानतीं कि ये फुटेज किसने लीक किए। गिरिबाला सिंह ने कोर्ट रूम में तेज आवाज में कहा- 'घर के सीसीटीवी फुटेज किसने लीक किए ये मुझे नहीं पता'। सीबीआई इस मुद्दे पर उन्हें लगातार घेर रही है। सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को समर्थ सिंह ने भी नकारा। उसने कहा कि हमपर पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।