
political parties,candidates,code of conduct,Youth voters,Lok Sabha Elections 2019,
भोपाल। प्रदेश में एक माह के अंदर दो लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जबकि सूची में नाम जोडऩे के लिए दो लाख लोगों के आवेदनों की जांच-पड़ताल की जा रही है। जबकि दो लाख 60 हजार नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख के दस दिन पहले तक जारी रहेगी।
प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होना है, इससे जिस चरण में जिन लोकसभा सीटों में चुनाव होगा उसी चरण में उक्त क्षेत्र की सूची का प्रकाशन का किया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के मामले में सबसे ज्यादा आवेदन जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में आए हैं, यहां अभी तक 23 हजार लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं, जबकि बीस हजार आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है।
सूची में नाम जोडऩे के लिए सबसे अधिक आवेदन ऑन लाइन आए हैं। सूची में नाम जोडऩे से पहले बीएलओ घर-घर जाकर इस बात का सत्यापन कर रहे हैं कि आवेदन करने वाले लोग उक्त पते पर रहे हैं या नहीं।
दूसरे नम्बर पर ग्वालियर लोकसभा है, यहां अभी तक 20 हजार लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं, जबकि दस हजार से अधिक आवेदनों की जांच की जा रही है। आयोग सूची में नाम जोडऩे के साथ ही इन मतदाताओं को इपिक कार्ड भी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जिससे मतदान के दौरान वोटरों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र तीसरे नम्बर पर है, 16 हजार लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। इंदौर, टीकमगढ़ में 1२ से 1१ हजार लोगों के नाम जोड़े गए हैं।
--------------------
सतना, सागर लोकसभा
में सबसे कम मतदाता
प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में से सतना और सागर में सबसे कम मतदाता हैं, इन लोकसभा क्षेत्रों में 16 लाख से कम मतदाता हैं। जबकि सबसे ज्यादा मतदाता इंदौर 23 लाख 30 हजार और भोपाल लोकसभा क्षेत्रों 21 लाख 24 हजार मतदाता हैं। ग्वालियर 20, मंडला में 19 लाख 46 हजार और खंडवा में 19 लाख मतदाता हैं।
Published on:
24 Mar 2019 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
