
दो ट्रेनें निरस्त की गईं, कई के मार्ग बदले गए
भोपाल. जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर मझौली-देवराग्राम स्टेशनों के मध्य रेल लाइन दोहरीकरण का काम शुरू किया गया है। इसके तहत देवराग्राम एवं मझौली स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य होना है। इसलिए कुछ गाडिय़ों को निरस्त एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
30 अगस्त एवं 6 सितंबर को 03025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल, 28 अगस्त एवं 4 सितंबर को 09414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल, 2 सितंबर को 09607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी मुड़वारा होकर चलाई जाएगी।
1 एवं 8 सितंबर को 03026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल, 1 सितंबर को 09413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस स्पेशल, 30 अगस्त एवं 6 सितंबर को 09608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-धनबाद होकर गन्तव्य को जाएंगी।
ये ट्रेनें निरस्त
02365 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस स्पेशल 28 अगस्त, 1 एवं 4 सितंबर को निरस्त रहेगी।
02366 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल 31 अगस्त, 2 एवं 7 सितंबर को निरस्त रहेगी।
पाइप लाइन बिछाने में देरी की, कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना किया
जलप्रदाय के लिए बिछाई जा रही ग्रेविटी व फ ीडर मेन पाइप लाइनों के कामों में देरी पर निगमायुक्त केवीएस चौधरी ने शुक्रवार को निर्माण एजेंसी टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।
चौधरी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलप्रदाय पाइप लाइनों के बिछाने के काम का निरीक्षण करते हुए बचे हुए कामों, इनकी कनेक्टिविटी तथा रेस्टोरेशन को गुणवत्ता के साथ करने के लिए कहा। कोलार ग्रेविटी तथा फ ीडर मेन पाइप लाइनों को बिछाने संबंधी कामों की लगातार मॉनीटरिंग की जरूरत है। शुक्रवार को पुल बोगदा, सेंट्रल लाइब्रेरी, भारत टॉकीज रोड, अल्पना तिराहा, सिंधी कॉलोनी व संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुल बोगदा क्षेत्र में रेलवे लाइन की ओर के मलमे को साफ करने तथा मेट्रो लाइन की दूसरी ओर डाली गई पाइप लाइनों के स्थल पर मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ रेस्टोरेशन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Published on:
28 Aug 2021 01:23 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
