24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जवला गैस कनेक्शन: शहर में लोगों को नहीं मिल रहे हैं नए गैस कनेक्शन, हो रहा है सिर्फ रजिस्ट्रेशन

मप्र में 30 लाख उज्जवला कनेक्शन, इनमें 1 लाख भोपाल में

2 min read
Google source verification
lpgcylinder4-1629617066.jpg

Ujjwala Gas Connection

भोपाल। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गरीब हितग्राहियों से दोहरा रवैया अपना रही है। उन्हें मिले उज्जवला गैस कनेक्शन पर सब्सिडी तो दे रहे हैं, लेकिन नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। नए कनेक्शन के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन हो रहा हैं। ऑयल कंपनियों का कहना है, उज्जवला वालों की केवायसी हो रही है। पूर्व में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा रही है। केन्द्र ने गरीबों को एलपीजी उपलब्ध कराने 2016 में उज्जवला योजना शुरू की थी। इसके तहत सभी बीपीएल, अंत्योदय, केंद्र सरकार से अनुमोदित एसईसीसी डाटा, राशन कार्ड धारक महिलाओं को रसोई गैस दी गई। आखिरी चरण में वनवासी, वनबंधुको भी लाभ दिया।

शुरुआत में योजना से काफी लोग लाभान्वित हुए। बाद में स्कीम बंद-चालू होती रही। वहीं अनिल मेहर, उप-महाप्रबंधक, आइओसी(एलपीजी) का कहना है कि नए कनेक्शन देना बंद नहीं किया है। सिर्फ ऐसे उपभोक्ता की केवायसी की जा रही है। जिन लोगों की केवायसी हो गई है, उन्हें कनेक्शन दिए जा रहे हैं। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन मप्र इकाई अध्यक्ष आरके गुप्ता का कहना है, अभी भोपाल जिले में उज्जवला कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। वितरक वितरण के लिए कंपनियों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है उज्जवला कनेक्शन योजना

सरकार द्वारा उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाता है। इसे 2016 में शुरू किया गया था। यदि आप इसके लिए पात्र है, और अभी तक आपने प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना फ्री गैस कनेक्शन अप्लाई 2023 के लिए आवेदन दे सकते हैं।

उज्जवला योजना का लाभ कौन ले सकता है?

-आवेदक को 18 वर्ष की आयु से ऊपर की महिला होना चाहिए।
-आवेदक एक बीपीएल कार्ड धारक ग्रामीण निवासी होना चाहिए।
-महिला आवेदक का सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए देश भर में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए।
-आवेदक परिवार के घर पहले से एलपीजी कनेक्शन नही होना चाहिए।