5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंह के छालों को भुलकर भी न करें नजरअंदाज, इस खतरनाक संक्रमण का भी करते हैं ये इशारा

मुंह के छाले, इस खतरनाक संक्रमण का इशारा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 09, 2020

मुंह के छालों को भुलकर भी न करें नजरअंदाज, इस खतरनाक संक्रमण का भी करते हैं ये इशारा

भापोल/ मुंह में छाले होने से हर व्यक्ति को बहुत परेशानी होती है। खाने के साथ-साथ व्यक्ति को पानी पीने में भी दर्द होता है। लेकिन क्या आपको पता है ये छाले जब मुंह के साथ-साथ गले में भी हो जाएं तो यह बहुत ही दर्दनाक हो जाते हैं। बड़े-बड़े लाल दानों या धब्बों का गले के साथ मुंह में होना सामान्य नहीं होता है। डाक्टर्स के मुताबिक ये किसी बड़ी बीमारी के संक्रमण का संकेत देता है। आइए जानते हैं कैसे होते हैं ये छाले और किस बीमारी की ओर करते हैं संकेत?

पढ़ें ये खबर- सिर्फ पानी से धोने से नहीं मरते सब्जियों में छिपे कीड़े, जानें सही तरीका

दरअसल हम जिस संक्रमण की बात कर रहे हैं इसे ये स्ट्रेप थ्रोट इंफेक्शन (Strep throat infection) कहा जाता है। यह संक्रमण सामान्य कारणों में खाद्य पदार्थों, डेन्चर या मुंह या गले के संक्रमण के कारण ये मुंह के अंदर बड़े दाने होते हैं। स्ट्रेप गले का संक्रमण हैं, जो कि बहुत हद तक माउथ अल्सर के समान होता है। मुंह में छाले जब बढ़ जाते हैं तब ये इंफेक्शन बढ़ जाता है और ये गले तक पहुंच जाता है। इस वजह से ये गले में टोंसिल और दर्द का कारण भी बन सकते हैं। आइए इससे बचने के तरीके और उपायों के बारे में जानते हैं...

पढ़ें ये खबर- 14 अप्रैल के बाद खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज? HRD मंत्री ने दिया जवाब

क्या है स्ट्रेप थ्रोट इंफेक्शन?

स्ट्रेप गले का एक संक्रमण है जो गले और टॉन्सिल को प्रभावित करता है। इसमें छोटे, लाल धब्बे मुंह की तालुओं में हो जाता है, जिसे पेटीचिया कहा जाता है। यह संक्रमण स्ट्रेप्टोकोकस नाम के बैक्टीरिया के कारण होता है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में...

-स्वाद की कमी

घर में ऐसे ठीक करें ये बीमारी-

शहद

कुछ शोध के अनुसार बताया जाता है कि, शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं। जिससे की यह हानिकारक जीवों को मार देता है व उनकी वृद्धि को धीमा कर देता है। जिससे की संक्रमण को रोका जा सकता है और उपचार प्रक्रिया को गति दी जा सकती है।

ठंडा पानी

मुंह की अंदर के छालों को ठीक करने के लिए ठंडा पानी बहुत ही कारगार है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी की सलाह है कि अगर किसी को भी इस तरह की परेशानी हो तो उन्हें सबसे पहले अपने मुंह में 10 मिनट के लिए ठंडा पानी भर के रखना चाहिए।

दही या दूध

दही और दूध त्वचा को कोट करते हैं और एक अस्थायी बाधा प्रदान करते हैं। दही खाने या एक गिलास ठंडा दूध पीने से मुंह की जलन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही ये दोनों घाव को ठीक करते हैं और खुजली को शांत करते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा सिर्फ त्वचा को सुंदर बनाने के लिए उपयोग में नहीं लिया जाता है, बल्कि मुंह व कई अन्य प्रकार की जलन को भी ठीक करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल का उपयोग अक्सर बाहरी जलन पर किया जाता है। यह सूजन और बेचैनी को कम करने में मदद कर सकता है।