
प्रज्ञा ठाकुर के लिए रो पड़ीं उमा भारती (फोटो सोर्स : ANI)
MP News:भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के कोर्ट से बरी होने के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है। उनकीआंखों में खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा- फैसले से मैं इतना खुश हूं कि मेरे पास बताने को शब्द नहीं है। भावुक उमा(Uma Bharti on Sadhvi Pragya) ने कहा-भगवा आतंक बताने वाले कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अब चौराहों पर खड़ा करने सजा देनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की झूठी कहानी गढ़ संतों को बदनाम किया था। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। फैसले के बाद शहर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गयी। स्थानीय भाजपा नेताओं ने मिठाई वितरित कर फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह हिंदुत्व और सत्य की जीत है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने की बहन उपमा सिंह परिजनों के साथ प्रोफेसर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां आरती में शामिल हुईं। कहा कि यह सत्य और एक संन्यासिन की जीत है। सनातन धर्म और भगवा की जीत है।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा सत्य के सामने कांग्रेस का झूठ टिक नहीं पाया। साध्वी को बेवजह प्रताड़ित किया गया। हिंदू सनातनी, सहिष्णु, उदारवादी हो सकता है आतंकी नहीं।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा यह उस मानसिकता को करारा तमाचा है,जिससे हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की। कोई हिंदू और भगवा आतंकवादी नहीं होता। वह केवल जोड़ने और शांति की बात करता है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा अब कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। हिंदू ना कभी आतंकवादी था ना है ना रहेगा।
भाजपा नेता और संयोजक जागृत हिंदू मंच दुर्गेश केसवानी ने कहा-यह सत्य और धर्म की जीत है और षडयंत्रकारियों के मुंह पर तमाचा है। यह हिंदू भावनाओं की जीत है।
Published on:
01 Aug 2025 10:06 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
