
विकास के एनकाउंटर पर उमा भारती ने दागे तीन सवाल...
भोपाल। यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में मारे गए दुर्दांत विकास दुबे की उज्जैन में हुई गिरफ्तारी पर अब मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनकाउंटर के लिए यूपी पुलिस को शाबासी भी दी है। साथ ही लिखा है बाबा महाकाल ने ईमानदार अफसर के हत्यारे का संहार कर दिया है।
दरअसल, विकास दुबे की उज्जैन में हुई गिरफ्तारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पहले कांग्रेस के साथ तमाम विपक्ष के नेताओं ने इसे राजनीति और अपराध का गठजोड़ करार दिया था, साथ ही राजनीतिज्ञों पर सवाल उठाए थे। अब खुद उमा भारती ने भी सवाल उठाए हैं।
उमा भारती ने लिखा है कि अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं-(1) वह उज्जैन तक कैसे पहुंचा? (2) वह महाकाल परिसर में कितनी देर रहा? (3) उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता तो उसको पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा?
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मैं शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस विषय पर बात अवश्य करूंगी, किंतु यह सच्चाई तो सामने आ गई कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया।
उमा भारती का ट्वीट 'देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार डीएसपी एवं उनके साथ 8 पुलिस अधिकारी एवं सिपाहियों की निर्मम हत्या करने वाले राक्षस विकास दुबे को मार गिराने के लिए @Uppoliceको बधाई,@Uppolice की जय हो। अभी भी उसने भाग निकलने की चेष्टा की किंतु वह मार गिराया गया |@myogiadityanath @CMOfficeUP'
Updated on:
10 Jul 2020, 12:04 PM IST
Published on:
10 Jul 2020, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.