
भोपाल/नई दिल्ली। 1 फरवरी को आम बजट पेश हो रहा है। देश के साथ ही मध्यप्रदेश के मध्यमवर्गीय परिवार, कारोबारी, युवा, महिलाएं और निचले तबके की भी नजर लगी हुई है। हर वर्ग राहत चाहता है। इस बजट के लिए मध्यप्रदेश सरकार समेत कई वर्गों ने भी वित्त मंत्री को सुझाव भेजे थे।
patrika.com पर प्रस्तुत है आम बजट के प्रमुख अंश, जानिए मध्यप्रदेश की झोली में क्या मिला...।
Live Updates
12.40 pm
मध्यप्रदेश की बेतवा-लिंक परियोजना को मंजूरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर व्यक्त की खुशी।
12.35 pm
मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे सभी के हित का संतुलित बजट बताया।
12.33 pm
निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित।
सस्ता
कपड़ा और चमड़े का सामान सस्ता
फर्नीचर और फुटवेयर सस्ता होगा।
12.30 PM
क्रिप्टो करेंसी पर बड़ा फैसला
खरीद-फरोख्त के लिए लाई जाएगी डिजिटल करेंसी।
भारत अपनी डिजिटल करेंसी शुरू करेगा।
आरबीआई जल्द जारी करेगा करेंसी।
वर्चुअल करेंसी पर बड़ा टैक्स लगेगा।
वर्चुअल करेंसी से कमाई 30 प्रतिशत टैक्स
घाटा होने पर भी देना होगा टैक्स
राज्यों को बिना ब्याज कर्ज मिलेगा।
महिलाओं के लिए तीन नई योजनाएं आएंगी।
11.40 AM
रेल बजट
पीएम ई-विद्या योजना शुरू की जाएगी।
पीपीपी माडल से रेलवे का विकास किया जाएगा।
वन स्टेशन वन प्रोडक्ट से फायदा होगा।
सीन साल में 400 वंदे भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी।
11.30 AM
पोस्ट आफिस और बैंक आपस में जोड़े जाएंगे। आपस में पैसों का होगा लेन-देन। वर्तमान योजनाओं को एक में मिला लिया जाएगा। शत प्रतिशत एक लाख पांच हजार डाकघरों में एटीएम, खाते और बैंकों के बीच आनलाइन अंतरण हो जाएगा। इसका सीधा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण और सेवानिवृत्त लोगों को फायदा होगा।
11.20 AM
एमएसपी भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।, एक साल में 25 हजार किमी सड़क बनेगी। 5 नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा। 100 शक्तिशाली कार्गो टर्मिनल बनेंगे।, 80 लाख मकान बनाए जाएंगे।
11.14 AM
LIC का IPO जल्द आएगा
बजट में अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट तैयार है। 60 लाख नौकरियां देंगे। अगले तीन वर्षों के दौरान 400 वंदे भारत ट्रेनें, पीएम गतिशक्ति कार्गों तैयार किए जाएंगे। एलआइसी का आइपीओ ज ल्द आएगा।
11.08 AM
वित्त मंत्री ने बजट भाषण शुरू किया। देश कोरोना से जूझ रहा है। हमारा संकल्प है कि समग्र कल्याण हमारा लक्ष्य है। बजट में विकास को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया। निजी निवेश को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक इंस्ट्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया।
11.00 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही है।
10.40 AM
पिछली बार की तरह इस बार भी आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश किया जाएगा।
10.35 AM
देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश के भी हर वर्ग की लगी है निगाह। पेट्रोल-डीजल, गैस के दामों पर भी आम लोग राहत चाहते हैं। इस बार वर्क फ्राम होम करने वालों को भी अलाउंस की उम्मीद है।
10.30 AM
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को दी मंजूरी। थोड़ी देर में लोकसभा में पेश होगा बजट।
Updated on:
01 Feb 2022 12:39 pm
Published on:
01 Feb 2022 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
