10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah: आ रहे अमित शाह….14 जुलाई को करेंगे ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ की शुरुआत

Union Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत 14 जुलाई को करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Union Home Minister Amit Shah

Union Home Minister Amit Shah

Union Home Minister Amit Shah: प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत 14 जुलाई को इंदौर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अपने-अपने जिलों में स्थानीय स्तर पर मंत्री, सांसद व विधायक हिस्सा लेंगे। कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम होंगे। ये शिक्षण संबंधी आधुनिक संसाधनों से युक्त होंगे। सीएम डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक में इसको लेकर मंत्रियों से चर्चा की।

जबलपुर में 20 को इन्वेस्टर्स समिट

रीजनल इन्वेस्टर्स समिट 20 जुलाई को जबलपुर में होगी। कैबिनेट में कहा गया कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए सभी जिलों में सहयोग व मार्गदर्शन कार्यक्रम चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, औद्योगिक इकाई संचालकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करें। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहतहर समाज व उनके सदस्यों को उक्त अभियान से जोड़ने की बात भी कही।

लोगों तक पहुंचाएं सरकार के काम

सरकार अपने कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए नए सिरे से काम कर रही है। सीएम ने मंत्रियों से कहा कि जन-कल्याण एवं विकास से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर जिलों में संवाद करें। विभिन्न अंचलों को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए बनने वाले एक्सप्रेस-वे तथा सभी विभागों को उपलब्ध कराई गई राशि से किए जाने वाले विकास के बारे में बताएं।

पौधरोपण फोटो सेशन तक सीमित नहीं

कैबिनेट बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी देते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसल गई। उन्होंने एक जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुयमंत्री संबोधित कर दिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में पूर्व में किए जाने वाले पौधरोपण कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि अब पौधरोपण फोटो सेशन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार लगाए गए पौधों की अंतिम सांस तक सुरक्षा करेगी। समाज, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठनऔर अन्य की मददली जा रही है।