4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah रात में आएंगे अमित शाह, कई घंटों की बैठक के बाद ताज होटल में करेंगे रात्रि विश्राम

Amit Shah गृह मंत्री अमित शाह बुधवार यानि आज भोपाल आ रहे हैं। वे एमपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। बैठक रात 8 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें अनेक अहम निर्णय हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
amit_shah26.png

गृह मंत्री अमित शाह बुधवार यानि आज भोपाल आ रहे हैं

Amit Shah केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार यानि आज भोपाल आ रहे हैं। वे एमपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। बैठक रात 8 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें अनेक अहम निर्णय हो सकते हैं। 15 दिनों में अमित शाह का यह दूसरा भोपाल दौरा होगा। शाह की दौरे की तैयारियोें को लेकर पार्टी और प्रशासन सक्रिय हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज रात भोपाल में ही रुकेंगे। वे ताज होटल में रात्रि विश्राम कर गुरुवार सुबह दिल्ली लौटैंगे।

शाह विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने भोपाल आ रहे हैं। बुधवार को वे प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ कई घंटों तक विचार विमर्श करेंगे।बीजेपी की यह बैठक देर रात तक चलेगी जिसमें MP विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप तैयार होगा। बैठक में शाह के साथ एमपी के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे। इस अहम बैठक में एमपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ सीएम शिवराजसिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

चुनाव के लिए बीजेपी संगठन सक्रिय है। बीजेपी प्रदेश ऑफिस में चुनाव प्रबंधन ऑफिस भी शुरू हो चुका है। अब बीजेपी इलेक्शन वॉर रूम तैयार कर रही है। इसके लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर के बंसल वन बिल्डिंग में तैयारी चल रही है। यहां से प्रदेश बीजेपी का मीडिया दफ्तर भी संचालित किया जाएगा।

एमपी में चुनाव के लिए बीजेपी कई समितियों का गठन कर रही है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के साथ गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी जानी है। बीजेपी का प्रदेश इन समितियों के गठन की कवायद में जुटा है।

बीजेपी नेताओं के अनुसार पार्टी के प्रमुख केंद्रीय नेताओं के दौरे, घर-घर झंडा कार्यक्रम, विशेष संपर्क अभियान, विधानसभा फीडबैक, कॉल सेंटर,कमल दीपावली मीडिया, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, चुनाव आयोग आदि के लिए अलग अलग समितियां बन रहीं हैं। अमित शाह की बैठक में इन्हें आज अंतिम रूप दिया जाएगा।

अमित शाह के भोपाल दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
26 जुलाई बुधवार
रात- 7:40 भोपाल एयरपोर्ट आएंगे
रात 7:45 बीजेपी ऑफिस रवाना होंगे।
रात 8:00 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे और बैठक लेंगे।
रात 11:30 बजे तक चलेगी बैठक
रात 11:45 बजे होटल ताज पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

27 जुलाई गुरुवार
सुबह 10:30 बजे होटल ताज से भोपाल एयरपोर्ट रवाना होंगे।
सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

Story Loader