20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

bada talab: एफटीएल में बना दी सड़क, वेटलैंड में डाला जा रहा कचरा

upper lake bhopal: स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी से की शिकायत

2 min read
Google source verification
bada talab: एफटीएल में बना दी सड़क, वेटलैंड में डाला जा रहा कचरा

bada talab: एफटीएल में बना दी सड़क, वेटलैंड में डाला जा रहा कचरा

भोपाल. बड़ा तालाब संरक्षण के नाम पर करोड़ों रूपए खर्च भले ही किए जा रहे हैं लेकिन इसे बचाने के लिए सरकारी एजेंसियां भी गंभीर नहीं हैं। हाल ही में भोज वेटलैंड के एफटीएल की सीमा के 50 मीटर के अंदर सूरज नगर में 600 मीटर डामर रोड बना दी गई है। यहां कई अवैध निर्माण भी जारी है इसी से लग कर करीब 1 ट्रक कचरा और मलबा भी डाल दिया गया है। यहां पेड़ों की कटाई भी की गई है। यह हालत तब है जबकि वेटलैंड कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट रूल्स 2018 के नियम 4 के अनुसार वेटलैंड में स्थायी और पक्के निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। भोपाल मास्टर प्लान 2005 में भी लेक को संवेदनशील क्षेत्र बताया गया है और इसके किनारे से 50 मीटर तक निर्माण प्रतिबंधित किए गए हैं।

इसकी शिकायत राशिद नूर खान ने स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी से की है। खान का कहना है कि वैटलैंड की सुरक्षा के लिए लगाए गए पेड़ों को काटा जा रहा है। अवैध निर्माण से हमारी बायोडायवर्सिटी पर बुरा असर पडऩे के साथ वहां आने वाले प्रवासी पक्षियों पर भी गंभीर असर पड़ेगा। तालाब की लगातार उपेक्षा से रामसर साइट का दर्जा भी न छिन जाए। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि अवैध काम करने वालों पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें रोका जाए। ऐसा नहीं होने पर वे न्यायालय की शरण लेंगे।

एनजीटी के आदेश के बावजूद नहीं हटे कब्जे
नगर निगम के सर्वे के अनुसार अकेले भदभदा की तरफ बड़े तालाब के वेटलैंड में 227 निर्माण हैं। एनजीटी ने वेटलैंड के सभी निर्माण हटाने का आदेश नगर निगम को दिया था। नगर निगम के अधिकारियों ने दिसंबर 2021 में एनजीटी की सुनवाई में कहा था कि बड़े तालाब के वेटलैंड में हुए अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। इन्हें चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। लेकिन तीन महीने गुजरने के बावजूद अभी तक यहां से एक भी निर्माण नहीं हटा है।