10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में 5 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

साल के अंत तक सभी को टीके का सुरक्षा कवच देने का है प्रयास

2 min read
Google source verification

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को वैक्सीनेशन का आंकड़ा पांच करोड़ के पार जा पहुंचा। यह प्रदेश के लिए सुखद संकेत है। यह लोगों की जागरूकता और सरकारी प्रयास से ही संभव हो पाया है। राज्य सरकार का प्रयास है कि वर्ष के अंत तक प्रदेश की शत प्रतिशत आबादी को वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल जाए। इससे कोरोना का संकट पूरी तरह टल जाएगा।

एनएचएम की एमडी प्रियंका दास ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान में सभी वर्गों के समन्वित प्रयासों से आई जन-जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के राज्य-स्तर से लेकर टीकाकरण केन्द्र तक कार्य करने वाले चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के अथक प्रयासों से 5 करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाने का रिकॉर्ड बना है। बुधवार शाम 5 बजे तक कुल 5 करोड़ 69 हजार 857 वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। इनमें 4 करोड़ 6 लाख 90 हजार 4 लोगों को पहली डोज और 93 लाख 79 हजार 853 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है।

17 को महाअभियान -

मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर के टीकाकरण महाअभियान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अभियान में सभी वर्गों से पहले की तरह सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज सितम्बर अंत तक लगाने के लक्ष्य को पाने के बाद दूसरी डोज कम से कम समय में लगाने का हमारा प्रयास जारी रहेगा।

वैक्सीनेशन में टॉप टेन जिले -
इंदौर में 39 लाख 20 हजार 290
भोपाल में 25 लाख 13 हजार 610
जबलपुर में 20 लाख 21 हजार 590
उज्जैन में 17 लाख 29 हजार 193
सागर में 17 लाख 5 हजार 473
ग्वालियर में 16 लाख 27 हजार 277
रीवा में 13 लाख 77 हजार 718
छिन्दवाड़ा में 13 लाख 26 हजार 186
धार में 11 लाख 95 हजार 132
सतना में 11 लाख 48 हजार 654
--------------