
Valentine Week
Valentine’s Week 2024 List : आज यानी 7 फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन डे की शुरुआत हो रही है। यंगस्टर्स अपने दोस्तों को सुर्ख गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। कपल के लिए फरवरी का यह सप्ताह काफी उम्मीदों भरा होता है, क्योंकि 7 से 14 फरवरी का यह हफ्ता वैलेंटाइंस का होता है, इसमें लोग अपने प्यार का इजहार साथी को गिफ्ट देकर करते हैं। शहर में भी वेलेंटाइन डे को लेकर बाजारों में रौनक है।
गिफ्ट आइटमों को बेचने वाली दुकानें सज-धज कर तैयार है। वहीं 7 फरवरी को रोज डे होने की वजह से रंग-बिरंगे रोज से दुकाने सज गई हैं। व्हाइट, रेड, पिंक, पर्पल के साथ ही लाइट ब्लू कलर के रोज भी बाजार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी किसी के प्यार में हैं और उसके साथ ये सप्ताह खास बनाना चाहते हैं, तो चलिए आप भी जान लें कि वेलेंटाइन वीक में किस दिन क्या-क्या आएगा। यहां देखें पूरी लिस्ट (Valentine’s Week Full List).....
वैलेंटाइन वीक 2024 लिस्ट (Valentine’s Week 2024 Full List)
7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2024)
8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2024)
9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2024)
10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2024)
11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2024)
12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2024)
13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2024)
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024)
Published on:
07 Feb 2024 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
