14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन विहार से निकलकर तालाब में कूदा सांभर, रेस्क्यू करके वापस लाया गया

  - नावों की मदद से सांभर को किनारे लाया गया जहां से भेजा गया वन विहार - तीन घंटे चला सांभर का रेस्क्यू ऑपरेशन, इससे पहले भी वन विहार से निकल चुका है सांभर

less than 1 minute read
Google source verification
वन विहार से निकलकर तालाब में कूदा सांभर, रेस्क्यू करके वापस लाया गया

वन विहार से निकलकर तालाब में कूदा सांभर, रेस्क्यू करके वापस लाया गया

भोपाल. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से गुरुवार को एक सांभर बाउंड्री कूदकर बाहर निकल गया। सांभर तालाब में तैरकर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों की नजर उस पर
पड़ गई। नावों की मदद से सांभर को रेस्क्यू कर किनारे लाया गया जहां से उसे वन विहार ले जाया गया।वन विहार प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में सांभर के पानी में डूबी हुई बाउंड्री के किसी टूटे हिस्से से निकलने की बात सामने आ रही है।

बोट क्लब पर सेलिंग की ट्रेनिंग देने वाले कोच अनिल शर्मा रोज की तरह गुरुवार सुबह भी बच्चों को सेलिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे। सुबह साढ़े सात बजे के करीब एक बच्चे को वन विहार की जाली के नजदीक एक वन्य प्राणी नजर आया। शर्मा ने पास जाकर देखा तो एक सांभर तैरकर गहरे पानी की ओर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसे रास्ता नहीं मिल रहा था। शर्मा ने नाव से उसे किनारे करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच उन्होंने वन विहार प्रबंधन को सूचना देने के साथ मोटरबोट्स मंगवाईं। इसके बाद सांभर को धीरे-धीरे किनारे लाया गया।
किनारे आने के बाद भी सांभर तालाब से बाहर नहीं निकल रहा था। तब तक वन विहार की रेस्क्यू टीम भी पहुंच चुकी थी। टीम ने बमुश्किल सांभर को बाहर निकाला और वन विहार पहुंचाया।

सांभर वन विहार का है जोकि पानी में डूबी बाउंड्री के किसी टूटे हिस्से से बाहर निकला। उसे तीन घंटे में रेस्क्यू कर लिया गया। सांभर पूरी तरह स्वस्थ्य है, मामले की जांच करवा रहे हैं।

एके जैन, डिप्टी डायरेक्टर, वन विहार