4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat train: करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन ट्रेनों में 25% तक कम होगा किराया

-अब रेलवे में फ्लेक्सी फेयर, एक सप्ताह के अंदर भोपाल रेल मंडल लागू करेगा इन ट्रेनों की रियायती दरें-रेलवे के फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत-जो टिकट 1000 रुपए में वो टिकट अब 750 रुपए का पड़ेगा

less than 1 minute read
Google source verification
indian-railways-news-from-february-15-varanasi-vande-bharat-express-will-not-have-t18-rack-know-what-is-the-reason-80682720.jpg

Vande Bharat train

भोपाल। भोपाल और आरकेएमपी से चलने वाली शताब्दी, जनशताब्दी, राजधानी, दूरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का किराया जल्द कम होगा। इससे पहले वंदे भारत में फ्लेक्सी फेयर प्रणाली को लागू किया जाएगा। भोपाल रेल मंडल 3 दिन में इन ट्रेनों की पिछले 30 दिनों की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट जोन कार्यालय भेजेगा जहां रियायतें तय होंगी। नया किराया चार्ट एक सप्ताह के अंदर जारी किया जा सकता है। किसी भी ट्रेन में टिकट ब्रिकी की स्थिति के अनुसार ऑक्यूपेंसी निेकाली जाती है।

भोपाल की ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट...

● 22187 जबलपुर इंटरसिटी एक्स. के चेयर कार में करीब 33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। वंदे भारत चलने के बाद अब इसमें 16% ऑक्यूपेंसी ही बची है।

● 20173-74 रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी सीसी में 45-48 % और एग्जीक्यूटिव क्लास में 32 % है।

● 20911-12 भोपाल से इंदौर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 25 से 30 प्रतिशत के करीब है।

● 12061-62 जबलपुर जनशताब्दी में सीसी में 54% तो विस्टाडोम में 17% ऑक्यूपेंसी है।

● 20171-72 आरकेएमपी से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी 88 व 97 प्रतिशत है।

● 12001-02 शताब्दी एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी करीब 105 व 103 है।

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जोन स्तर पर रियायतें तय की जा रही है। जल्द ही इसे मंडल में लागू किया जा रहा है। सौरभ बंदोपाध्याय, डीआरएम

Story Loader