21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पहुंचे भोपाल, कहा सदन में भी हो महिलाओं के लिए आरक्षण

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भोपाल पहुंचे, एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह

2 min read
Google source verification
venkaiah naidu

भोपाल। महिला स्वसहायता समूहों के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू रविवार को भोपाल पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओँ के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं लोगों को सम्बोधित भी किया। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उपराष्ट्रपति वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


सुबह लगभग 12.30 बजे उपराष्ट्रपति एम़ वेंकैया नायडूमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू राजा भोज एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर पहुंचे। यहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति का काफिला यहां से जम्बूरी मैदान के लिए रवाना हुआ। लगभग 1 बजकर 20 मिनट पर उपराष्ट्रपति कार्यक्रम में शामिल हुए।

दोपहर लगभग 1.30 बजे उपराष्ट्रपति का काफिला राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान पर पहुंचा। जहां पर महिला स्वसहायता समूहों के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। CM शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान सहित मंत्री गोपाल भार्गव, अर्चना चिटनिस, सुरेन्द्र पटवा, लालसिंह आर्य, आलोक शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति का सभी ने हार्दिक स्वागत किया।


उपराष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश को जमकर सराहा
अपने सम्बोधन के दौरान उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने मध्य प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया, जो कि अपने आप में एक अनोखी पहल है। वैंकैया नायडू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओँ के लिए काफी काम कर रही है, जो कि सराहनीय है। वहीं कार्यक्रम को लेकर उपराष्ट्रपति ने कहा कि इतना अच्छा कार्यक्रम उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

प्रदेश में पंचायत चुनाव में महिलाओं के आरक्षण की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का ये कदम महिलाओँ के लिए विकास के रास्ते खोलने वाला है। इसके आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में आरक्षण प्रदान करना बहुत जरूरी है। वैंकैया नायडू का कहना था कि महिलाओ को आगे लाने के लिए अभी केन्द्र और राज्य सरकारों को लगातार काम करना है। महिलाओं की तरक्की से ही समाज की तरक्की होगी।