16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Girls Fighting: बीच बाजार भिड़ीं लड़कियां, जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो...भोपाल के 10 नंबर मार्केट का बताया जा रहा...

2 min read
Google source verification
bhopal_girls_fight.jpg

भोपाल. भोपाल में दो लड़कियों के बीच मारपीट (girls fighting) का वीडियो (video) सामने आया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (social media) पर वायरल (viral) हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो भोपाल के 10 नंबर मार्केट का बताया जा रहा है कि जहां किसी बात को लेकर दोनों युवतियां एक दूसरे से भिड़ गईं। दोनों ने एक दूसरे पर चांटे बरसाए और एक दूसरे के बाल पकड़कर काफी देर तक गुत्थमगुत्था होती रहीं। बीच बाजार हो रही लड़कियों के बीच लड़ाई का लोग मजा लेते नजर आए और किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच बाजार भिड़ीं लड़कियां
सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के बीच बाजार में फाइटिंग होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़कियां इस कदर आपसे में लड़ाई कर रही हैं कि उन्होंने WWE की फाइट को भी पीछे छोड़ दिया। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। लड़ाई देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। एक युवक ने दोनों को छुड़ाने की भी कोशिश की लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि युवतियां एक दूसरे से इस तरह उलझी हुईं थीं कि युवक की कोशिश बेकार गई। इसके बाद एक युवती दूसरी युवती के बाल पकड़कर उसे पास ही रखे एक दुकान के रैक के पास पटक देती है और फिर भी दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचते दिख रही हैं।

देखें वीडियो-

तमाशबीन लोग लेते रहे मजे
बीच बाजार हो रही लड़कियों की लड़ाई देख रही तमाशबीन लोगों की भीड़ भी वीडियो में नजर आ रही है और इतना ही नहीं तमाशा देख रहे लोग लड़कियों के झगड़े को सुलझाने की जगह मजे लेते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिरी में एक युवक पीछे से ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मशीन चालू कर दो…। वीडियो कब का है और किस बात को लेकर इन दोनों युवतियों में झगड़ा हुआ था इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवतियों में से किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं कराई है।

(लड़कियों के बीच बाजार में झगड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

देखें वीडियो-