
जानिये शिवराज कहां बोले कि इतने दिन कुछ नहीं किया
भोपाल@हरीश दिवेकर की रिपोर्ट...
MP में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर आपने चरम पर आ गया है। इसी के चलते सीएम शिवराज के उपर बना एक ओर वीडियो इन दिनों चर्चा में आ गया है।
दरअसल चुनाव से ठीक पहले एक एक कर आए कई नेताओं वीडियो के बाद एक बार फिर एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें डिप्पल कापडिया के गाने पर सीएम शिवराज जवाब देते हुए दिख रहे हैं।
माना जा रहा है कि ये वीडियो कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो में जहां शिवराज इतने दिन बाद मिलने की बात को सिरे से नकारते नजर आ रहे हैं। वहीं इतने दिन क्या किया के सवाल पर उनका जवाब आता है कि कुछ नहीं किया।
पहले भी कई वीडियो आ चुके हैं सामने...
इससे पहले आए वीडियो में कई वीडियो जनता के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। पिछली बार बाहुबली फिल्म की तर्ज पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली बताते हुए दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया था, जिसके जवाब में अब कांग्रेस की तरफ से भी जवाब आया है। इसमें कमलनाथ को बाहुबली की भूमिका में बताया है और शिवराज को भल्लालदेव बताया गया है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मात्र दो सप्ताह का समय बचा है। चुनाव प्रचार में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
दो-तीन महीने पहले जहां शिवराज को एक VIDEO में 'बाहुबली' की भूमिका में बताया गया था। इसके बाद पिछले दिनों एक नए VIDEO में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बाहुबली बनाया गया।
इस नए वीडियो में बाहुबली-2 फिल्म का वो सीन बताया गया था जिसमें देवसेना को बंदी बना लिया जाता है और भल्लालदेव के सामने प्रस्तुत किया जाता है। देवसेना के बचाव में बाहुबली सेतुपति का गला काट देते हैं।
फिल्म् के इसी दृश्य को एडिट करके भल्लादेव की जगह शिवराज का चेहरा लगा दिया गया है, और बहुबली पर कमलनाथ का चेहरा।
जब साउथ के हीरो बने शिवराज
इससे पहले शिवराज साउथ की फिल्म में स्टेंट करते हुए नजर आए थे। इसमें तीन लोगों को विलेन बताया था। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुलिस इंसपेक्टर की भूमिका में दिखाया गया था। यहां देखें वीडियो।
चार video पहले भी आए थे
इससे पहले मध्यप्रदेश में भी फीफा की तर्ज पर पॉलीटिक्ल फुटबाल 2018 मैच का भी वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला बताया गया था।
एक तरफ भाजपा की तरफ से शिवराज सिंह चौहान की टीम थीं तो कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ की टीम। दोनों ही दिग्गजों की अगुवाई में यह मैच खेला गया। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
इस वीडियो के बाद राजनीतिक में उथल-पुथल मचा रहा है। मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव के दो माह पहले से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो जारी हो रहे हैं।
Published on:
18 Nov 2018, 1:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.