इधर, राहुल गांधी के चर्चा में इस नए नाम को लेकर भाजपा ने बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के गैस राहत और पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी को मिले इस नए नाम पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस प्रदेश के हिन्दू वोटर्स को लुभाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, जब से चुनावी सरगर्मी बढ़ी है, तभी से राहुल गांधी शिवभक्त बनकर केलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए, उसके बाद वह रामभक्त बनकर राम पन गमन पथ को हरी झंडी दिखाते नज़र आए और अब नर्मदा की फिक्र करते हुए नर्मदा भक्त बनने का ढोंग करते नज़र आ रहे हैं। मंत्री सारंग ने प्रदेश की जनता से सवाल करते हुए कहा कि, क्या इससे पहले राहुल गांधी की भक्ति का ऐसा नज़ारा किसी ने देखा है?