
vijaypur by election result: मध्यप्रदेश में काफी समय बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा सरकार में मंत्री रामनिवास रावत को हरा दिया। यह जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से जीतू पटवारी की बड़ी 'विजय' मानी जा रही है। क्योंकि कांग्रेस ने छह बार लगातार विधायक रहने वाले रामनिवास रावत को हराया है। संभवतः यह जीतू के नेतृत्व की पहली बड़ी जीत है।
एमपी की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार 288 वोटों से भाजपा सरकार में मंत्री और छह बार के लगातार विधायक रहे रामनिवास रावत को हरा दिया। इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जीतू पटवारी का फोटो लेकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी के कार्यकाल में यह कांग्रेस की बड़ी जीत है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खाते में यह बड़ी जीत मिली है। एमपी में हो रहे दो उपचुनाव में विजयपुर की विजय जीतू पटवारी के कार्यकाल में मिली है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जीतू पटवारी की तस्वीर लेकर जमकर खुशियां मनाई गई और आतिशबाजी हुई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। आतिशबाजी के साथ ही मिठाई बांटने का दौर जारी है।
विजयपुर जीत के बाद जीतू पटवारी की पहली प्रतिक्रिया आई है। जीतू पटवारी ने कहा है कि सत्य की जीत हुई। जय संविधान, जय कांग्रेस, जय हिंद। वहीं जीतू ने कहा है कि विजयपुर की जीत सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है।
जीतू पटवारी दिसंबर में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद हुए लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में विजयपुर विधानसभा की जीत कांग्रेस को मिल गई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा सरकार में मंत्री रामनिवास रावत को अंतिम समय में हरा दिया।
विधानसभा में उपनेता हेमंत कटारे (hemant katare) की प्रतिक्रिया आई है। कटारे ने कहा कि यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जीत है। इसका संदेश पूरे मध्यप्रदेश ही नहीं देश में गया है। विजयपुर में वर्तमान में प्रत्याशी नहीं हारे हैं। विजयपुर में सरकार के मंत्री हारे हैं। यहां जनता ने जवाब दिया है कि वो सर्वोपरि होती है। अगर जनता से गद्दारी करके रातों रात कोई मंत्री बन जाएगा, तो इसका यह नहीं है कि वो चुनावी राजनीति में जनता से ऊपर निकल जाएगा। जब वो जनता के बीच आएगा तो जनता उसे जवाब देगी। चंबल का यह इतिहास रहा है कि यह वीरों की भूमि है। यहां पर गद्दारी की परंपरा नहीं चलेगी। यह संदेश पूरे देश में गया है तो जो डीलिंग करके जाएंगे उन्हें जनता ऐसे ही जवाब देगी।
इधर, विजयपुर के रिजल्ट को देखते हुए भाजपा खेम में बुधनी सीट को लेकर भी टेंशन हो गया है। भाजपा के गढ़ बुधनी में कहीं बाजी पलट नहीं जाए। हालांकि भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अंत समय में राजकुमार पटेल कहीं आगे न हो जाएं।
Updated on:
23 Nov 2024 03:31 pm
Published on:
23 Nov 2024 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
