23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नहीं मानी कोरोना गाइडलाइन, तो देना पड़ेगा 500 से 5000 रुपए तक का जुर्माना

संस्था, कार्य स्थल या व्यापारिक प्रतिष्ठान पर अधिकतम 5000 रुपए का जुर्माना होगा....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 5 May 2021, 6:55 PM IST

chalan.png

coronavirus

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (coronavirus) के 12236 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 612666 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6003 पहुंची है। राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1673 नए मामले सामने आए।

MUST READ: अब घर-घर जाकर फ्री में होगा 'कोरोना टेस्ट', 1 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

IMAGE CREDIT: patrika

अधिकतम 5000 रुपए का जुर्माना

लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर 500 से 5000 तक जुर्माना लगेगा। कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार फेस मास्क, फेस कवर न पहनने वालों पर अधिकतम 500 रुपए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर अधिकतम 500 रुपए, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले पर अधिकतम 1000 रुपए, होम या संस्थागत क्वारंटाइन लोगों की लापरवाही पर अधिकतम 2000 रुपए । संस्था, कार्य स्थल या व्यापारिक प्रतिष्ठान पर अधिकतम 5000 रुपए का जुर्माना होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96476 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 764 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 84374 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 11338 एक्टिव केसेज हैं।

इंदौर पहले पायदान पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1805 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118085 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1169 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 105214 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 11702 एक्टिव केस हैं।