11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वायरल वीडियो: लगभग 1.5 करोड़ लोग देख चुके हैं ‘शिवतांडव’ का ये वीडियो, जानिए कौन है ये शख्स

जानिए कौन है 'शिवतांडव' गाने वाला ये शख्स

2 min read
Google source verification
photo6091360659615885750.jpg

kalicharan maharaj

भोपाल। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में एक शख्स के द्वारा शिवभक्ति में लीन होकर शिवतांडव गाया जा रहा है। बता दे कि ये वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के पास भोजपुर है। इस वीडियो को अभी तक लगभग 1.5 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। सावन के महीने में शिवभक्त जगह-जगह शिव भगवान की पूजा करते हैं। ऐसे में पूरी भक्ति और सुर के साथ गाया गया ये शिवतांडव लोगों को शिवभक्ति में ओतप्रोत कर रहा है।

आपको बता दें कि शिव तांडव गाने वाले गायक का नाम कालीचरण महाराज (kaliputra kalicharan maharaj) है। एक फेसबुक पेज से मिली जानकारी के मुताबिक यह पेज काली पुत्र श्री कालीचरण जी महाराज नाम से है। इस पेज से यह वायरल हो रहा यह वीडियो 9 जुलाई को शेयर किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "ॐ काली पूज्य महाराज साहब के मुखारविंद से शिव तांडव स्त्रोतम भोजपुर स्थित प्राचीन भोजेश्वर शिव मंदिर में..."

इनके यूट्यूब पर भी बहुत से वीडियो हैं। ये जिस भी मंदिर में जाते हैं वहां पर खास तरह से मंत्र जाप पर वीडियो बनाते हैं। पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और बजरंग सेना के राष्ट्रीय अनुशासन प्रभारी हैं। इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी शेयर किया है।

एक रात में बनाया गया था मंदिर

आपको बता दें भोजपुर मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में किया गया था और इसे अधूरा भी सिर्फ इसलिए छोड़ दिया गया क्योंकि निर्माण होते-होते सुबह हो गयी थी। हालांकि इसके पीछे के स्पष्ट कारण के बारे में कोई नहीं जानता। इस मंदिर के पीछे वाले भाग में ढलान है जिसका इस्तेमाल मंदिर को बनाने में उपयोग में आने वाले विशाल पत्थरों को ढोने के लिए किया गया था।