
भोपाल। जनआशीर्वाद यात्रा पर राजधानी आए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा है कि कंद्रीय मंत्री ने ओबीसी मुद्दे पर कहा कि हमने जनता के सामने अपनी स्थिति रखी। आयोग बनाया गया। केंद्र सरकार में 27 ओबीसी मंत्री हैं। सभी वर्गों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने प्रतिनिधित्व दिया है।40 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।
वीरेंद्र खटीक लालघाटी स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। खटीक ने कहा कि लोकसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना आचरण किया है। उसने एक दिन भी सदन नहीं चलने दिया। यहां तक कि नए मंत्रियों का परिचय भी नहीं होने दिया। नए मंत्रियों को दायित्व मिलने के बाद प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनो में नए मंत्रियों का परिचय कराते हैं। विपक्ष ने इस परंपरा को तोड़ा है। महंगाई के मुद्दे पर हमलावर हुई कांग्रेस के बारे में खटीक ने कहा कि कांग्रेस को खुद पर विचार करना चाहिए। लोकसभा चलने नहीं दी। जनता के विषय पर चर्चा नहीं होने दी।
खटीक ने कहा कि जब लोकसभा में मंत्रियों से परिचय का काम नहीं होने दिया गया, इसके बा ही इन मंत्रियों को जनता के बीच में भेजा गया। अब हम खुद जनता के बीच में हैं। खटीक ने कहा कि नए मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर लोगों के बीच पहुंचकर सदन नहीं चलने देने की असलीयत बता रहे हैं।
और क्या बोले खटीक
-पिछले डेढ़ साल से कोविड का दौर चल रहा है। सरकार ने गरीब परिवारों को राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। मुफ्त सिलेंडर पहुंचाए। दीपावली तक गरीब परिवारों को राशन वितरण का कार्यक्रम चल रहा है।
-पोलिया अभियान के वैक्सीनेशन की बात करें तो इसके लिए भी वैक्सीन दो साल बाद आया था। नरेंद्र मोदीजी ने कोविड की वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों से चर्चा कर इस कार्यक्रम की जल्द से जल्द शुरू करवाया। आज 55 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है। अक्टूबर -नवंबर तक भारत वैक्सीनेशन में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
-75 वंदे मातरम ट्रेनें चलने वाली हैं। रक्षा के क्षेत्र में सैन्य बल को सशक्त बनाने की दिशा में काम हो रहा है। पहले विदेशों पर निर्भर थे। लड़ाकू विमानों से लेकर पनडुब्बी तक भारत में बन रहे हैं।
-पहले मोबाइल फोन आयात किए जाते थे, आज भारत में ही मोबाइल बन रहे है।
Updated on:
20 Aug 2021 01:30 pm
Published on:
20 Aug 2021 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
