
व्हिप में फंसे सांसद विवेक तन्खा; कांग्रेस के अंदर मचा सियासी घमासान; फ्लोर मैंनेजमेंट बिगड़ा
भोपाल. राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बाद भी भाजपा ने तीन तलाक बिल पास करा लिया। वहीं, इस बिल के पास होने के बाद से कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राज्यसभा में तीन तलाक बिल को लेकर कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था। इसके बाद भी कांग्रेस के कई सांसद सदन में गैर हाजिर थे। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी सदन में गैर हाजिर थे। सदन में गैरहाजिर करने के बाद अब विवेक तन्खा ने इस मामले में अपनी सफाई भी दी है। कांग्रेस पार्टी के पांच सांसद मंगलवार को सदन में उपस्थिति नहीं थे।
क्या कहा विवेक तन्खा ने
विवेक तन्खा ने सफाई देते हुए ट्वीट किए हैं। विवेक तन्खा ने लिखा- राज्यसभा में उपस्थिति सबंधी एसएमएस सुबह 09.25 पर मिला जब में एक माह पूर्व से निर्धारित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी हेतु उपस्थित था। जिसकी जानकारी पार्टी के नेताओं को पूर्व से थी। ऐसी असामान्य स्थिति में दिल्ली लौटना संभव नहीं था। मीडिया को राज्यसभा से मेरी अनुपस्थिति के संबंध में यथार्थ की जानकारी नहीं है।
भाजपा ने भी जारी किया था व्हिप
तीन तलाक बिल 25 जुलाई को लोकसभा में पास हुई थी। उसके बाद पहले से ही निर्धारित था कि 30 जुलाई को बिल को राज्यसभा के पटल में रखा जाएगा। भाजपा ने अपने इस बिल को पास कराने के लिए व्हिप जारी किया था। ऐसी स्थिति में भाजपा के सभी सांसद राज्यसभा में मौजूद थे। भाजपा महत्वपूर्ण बिलों को पास करने के लिए अपने सांसदों को इस मानसून सत्र में लगातार व्हिप जारी कर रही है। लेकिन कांग्रेस के द्वारा व्हिप जारी करने के बाद भी उसके सांसद सदन में उपस्थिति नहीं थे।
कांग्रेस का फ्लोर मैनेजमेंट कमजोर
विवेक तन्खा और कांग्रेस के बाकि राज्यसभा सांसदों की गैर मौजूदगी पर जानकारों ने सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि अगर कांग्रेस चाहती तो राज्यसभा में इस बिल को पास होने से रोक सकती थी। लेकिन खुद कांग्रेस के सांसद इतने महत्वपूर्ण बिल की चर्चा और वोटिंग में गैरहाजिर रहते हैं जिससे साफ है कि कांग्रेस का फ्लोर मैनेजमेंट भाजपा की अपेक्षा बहुत कमजोर है। विवेक तन्खा के अनुसार, उन्हें व्हिप की जानकारी 9.25 पर मिली। कांग्रेस इतने अहम बिल की चर्चा के लिए अपने सांसदों को इतना लेट व्हिप क्यों जारी किया। वहीं, भाजपा अपने महत्वपूर्ण बिलों के लिए पहले से ही व्हिप जारी करती है।
Updated on:
31 Jul 2019 02:34 pm
Published on:
31 Jul 2019 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
