26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजू को बड़ा झटका, इस वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड हो रहा HD प्रिंट

संजू को बड़ा झटका, इस वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड हो रहा HD प्रिंट
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Jul 2018, 4:39 PM IST

sanju

संजू को बड़ा झटका, इस वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड हो रहा HD प्रिंट

भोपाल। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू हाल ही में रिलीज हुई है, जो इन दिनों अच्छा-खासा बिजनेस कर रही है। लेकिन, फिल्म की कमाई को बड़ा झटका भी लग गया है। फिल्म रिलीज के चंद घंटे बाद ही लीक हो गई और इंटरनेट पर आ गई। मध्यप्रदेश के कई शहरों से आ रही खबरों के मुताबिक इसे इंटरनेट से जमकर डाउनलोड किया जा रहा है। जबकि hd प्रिंट बताया जा रहा है।

फिल्म स्टार संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू शुक्रवार को रिलीज तो हो गई, लेकिन सोशल मीडिया पर लीक भी हो गई। संजय लीलाभंसाली की फिल्म पद्मावत के बाद यह बड़ी फिल्म है जो इंटरनेट पर आ गई है। कई लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं।

भोपाल में इस फिल्म का ज्यादा क्रेजभोपाल की पुरानी जेल में शूटिंग होने के कारण स्थानीय लोगों में इस फिल्म के प्रति ज्यादा क्रेज है। कुछ फोटो और भोपाल में फिल्माए गए शॉट्स वायरल किए गए। इसके साथ ही भोपाल के लोग भी इस फिल्म को इंटरनेट पर ढूंढ रहे हैं।

टोरेंट से हो रही है डाउनलोड
एक ट्वीटर ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि फिल्म के हाई क्वालिटी में यह फिल्म लीक हुई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फिल्म के टारेंट डाउनलोड के लिंक भी शेयर कर हैं, वहीं कुछ स्क्रीन शॉट्स वायरल कर रहे हैं। इधर, फिल्म लीक होने की खबर फैलते ही भोपाल समेत कई जिलों में लोग इसे डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। कई वाट्सअप ग्रुप पर इसकी लिंक भी वायरल की जा रही है।

पद्मावत के बाद संजू भी हुई लीक
इससे पहले मध्यप्रदेश में पद्मावत भी रिलीज होने के पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई थी। भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई लोगों ने इसे इंटरनेट से डाउनलोड किया था। इसके बाद अब विधु विनोद चौपड़ा के बैनर तले बनी संजू भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। बताया जाता है कि यदि यह डाउनलोड हो जाती है तो इससे कमाई पर बड़ा असर पड़ रहा है।

पायरेसी को बढ़ावा नहीं देने की अपील
भोपाल में संजय दत्त के फैंस ने मोर्चा संभालते हुए सोशल मीडिया पर लोगों से रिक्वेस्ट किया है कि वे फिल्म को डाउनलोड करके पायरेसी को बढ़ावा न दें। यह गैरकानूनी है। इससे पहले पद्मावत की गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड करने पर कुछ लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।

संजू को मिली अच्छी सफलता
फिल्म संजू रिलीज होते ही देशभर में धूम मचा रही है। इसमें फिल्म में संजू की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने जिस तरीके से भूमिका की है उसकी सराहना हो रही है, जबकि लोग फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की भी जमकर सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई है। इस जेल में रणबीर कपूर सात दिन तक रह चुके हैं।

यह शॉट फिल्माए गए थे भोपाल में
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी जेल है। जिसे येरवडा जेल दिखाया गया था। जिसमें संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणवीर कपूर जेल से बाहर निकलते हैं और जेल की तरफ मुड़कर सैल्यूट करते हैं। इस जेल में रणबीर कपूर कैद हुए और अनुष्का शर्मा उन्हें खाना खिलाने आती है। फिल्म की शूटिंग 7 दिन चली थी। इस जेल में रणबीर उसी दौर के बड़े बालों वाले संजय के लुक में नजर आते हैं। जैसे ही पर्दे पर भोपाल में फिल्माए गए संजू के शॉट्स नजर आए भोपाल के लोग तालियां बजाने लगे। भोपाल के सभी सिनेमाघर में संजू हाउस फुल चल रही है। फिल्म देखकर बाहर आए संदीप नाइक ने बताया कि रणबीर की एक्टिंग बहुत ही शानदार है। उन्हें रणबीर को देखकर ऐसा लगा कि वे संजय दत्त को ही देख रहे हैं।

ये शॉट्स भी हैं खास
शुक्रवार को जब फिल्म संजू रिलीज हुई तो किरदारों के अलावा कई लोग भोपाल में फिल्माए गए सीन को देखने में रुचि दिखा रहे थे।
-भोपाल की पुरानी जेल को पुणे की येरवडा जेल का लुक दिया गया था।
-जेल के भीतर की बैरक में रणबीर कपूर को बैरक नंबर-12 में कैदी नंबर 16656 की ड्रेस पहने हुए नजर आते हैं।
-संजू की जेल के भीतर फिल्माए गए सभी शॉट्स भोपाल की पुरानी जेल में फिल्माए गए हैं।
-फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अनुष्का शर्मा भी भोपाल आई थी।

भोपाल ने किया बॉलीवुड को अट्रेक्ट
पिछले कुछ सालों से भोपाल की आबोहवा बालीवुड को काफी रास आ रही है। यहां की लोकेशन्स पर काफी शूटिंग हो रही है। जिसमें प्रकाश झा की राजनीति, सत्याग्रह, आरक्षण शूट हो चुकी है। इसके अलावा शूल, हूतूतू समेत कई टीवी सीरियल शूट हो रहे हैं। राजकुमार हिरानी भी यहां की लोकेशन देख अट्रेक्ट हुए और फिल्म संजू की शूटिंग भोपाल में पूरी की।