11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संजू’ को देख सभी बोले वाह, इस जेल में गुजारे थे 7 दिन

'संजू' को देख सभी बोले वाह, इस जेल में गुजारे थे 7 दिन

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 29, 2018

sanju

'संजू' को देख सभी बोले वाह, इस जेल में गुजारे थे 7 दिन

भोपाल। फिल्म स्टार संजय दत्त की बायोपिक संजू शुक्रवार को रिलीज होते ही देशभर में धूम मचा रही है। इसमें फिल्म में संजू की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने जिस तरीके से भूमिका की है उसकी सराहना हो रही है, जबकि लोग फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की भी जमकर सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई है। इस जेल में रणबीर कपूर सात दिन तक रह चुके हैं।

यह शॉट फिल्माए गए थे भोपाल में
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी जेल है। जिसे येरवडा जेल दिखाया गया था। जिसमें संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणवीर कपूर जेल से बाहर निकलते हैं और जेल की तरफ मुड़कर सैल्यूट करते हैं। इस जेल में रणबीर कपूर कैद हुए और अनुष्का शर्मा उन्हें खाना खिलाने आती है। फिल्म की शूटिंग 7 दिन चली थी। इस जेल में रणबीर उसी दौर के बड़े बालों वाले संजय के लुक में नजर आते हैं। जैसे ही पर्दे पर भोपाल में फिल्माए गए संजू के शॉट्स नजर आए भोपाल के लोग तालियां बजाने लगे। भोपाल के सभी सिनेमाघर में संजू हाउस फुल चल रही है। फिल्म देखकर बाहर आए संदीप नाइक ने बताया कि रणबीर की एक्टिंग बहुत ही शानदार है। उन्हें रणबीर को देखकर ऐसा लगा कि वे संजय दत्त को ही देख रहे हैं।

ये शॉट्स भी हैं खास
शुक्रवार को जब फिल्म संजू रिलीज हुई तो किरदारों के अलावा कई लोग भोपाल में फिल्माए गए सीन को देखने में रुचि दिखा रहे थे।
-भोपाल की पुरानी जेल को पुणे की येरवडा जेल का लुक दिया गया था।
-जेल के भीतर की बैरक में रणबीर कपूर को बैरक नंबर-12 में कैदी नंबर 16656 की ड्रेस पहने हुए नजर आते हैं।
-संजू की जेल के भीतर फिल्माए गए सभी शॉट्स भोपाल की पुरानी जेल में फिल्माए गए हैं।
-फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अनुष्का शर्मा भी भोपाल आई थी।

भोपाल ने किया बॉलीवुड को अट्रेक्ट
पिछले कुछ सालों से भोपाल की आबोहवा बालीवुड को काफी रास आ रही है। यहां की लोकेशन्स पर काफी शूटिंग हो रही है। जिसमें प्रकाश झा की राजनीति, सत्याग्रह, आरक्षण शूट हो चुकी है। इसके अलावा शूल, हूतूतू समेत कई टीवी सीरियल शूट हो रहे हैं। राजकुमार हिरानी भी यहां की लोकेशन देख अट्रेक्ट हुए और फिल्म संजू की शूटिंग भोपाल में पूरी की।