
weather latest update in hindi
भोपाल. शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज रंगत बदल रहा है। कभी बादल, बौछारो और धूप के चलते तापमान में भी लगातार उतार चढ़ाव का क्रम चल रहा है। सोमवार को शहर के अधिकतम तापमान में जहां 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम तापमान एक ही दिन में 4 डिग्री से अधिक गिर गया, इसके कारण रात में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस माह मौसम इसी तरह रहने की संभावना है, मई में ही तेज गर्मी, लू जैसी िस्थति बन सकती है।
दिन में धूप, दोपहर बाद आंशिक बादल
शहर में सुबह से मौसम शुष्क रहा, दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय आंशिक बादलों की भी िस्थति बनी। इसका कारण यह है कि इस समय प्रदेश में जो सिस्टम सक्रिय है, उसके कारण नमी आ रही है, जिससे हल्के और आंशिक बादलों की िस्थति बन रही है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया था।
इस माह तापमान में ज्यादा तेजी के आसार नहीं
मौसम विज्ञानी नरेंद्र मेश्राम ने बताया कि इस समय प्रदेश के मध्य भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात है, साथ ही एक द्रोणिका भी यहां से तमिलनाडू तक जा रही है, इसके कारण बादल, आंशिक बादल, बूंदाबांदी की िस्थति बन रही है। 26 से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। ऐसे में इस माह तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। मई माह में ही गर्मी का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है।
Updated on:
24 Apr 2023 11:24 pm
Published on:
24 Apr 2023 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
