20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन बाद फिर निकालना पड़ेंगे गर्म कपड़े, अभी दिन में बढ़ी गर्मी लेकिन दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मध्यप्रदेश में रीवा रहा सबसे सर्द, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, मलाजखंड में 7.5 डिग्री- हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 4.4 रहा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Feb 09, 2023

राजधानी सहित प्रदेश भर में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम बना हुआ है। हवाओं के रूख में परिवर्तन के कारण तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तीखी धूप खिल रही है। अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा तापमान भी ऐसे ही बने रहेंगे, लेकिन दो दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे सर्द रीवा रहा। रीवा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और मलाजखंड 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक रहे। फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।
दो दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञानी नरेंद्र मेश्राम ने बताया कि अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा। तापमान में दो दिन खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम का क्रम फिलहाल इसी तरह चलेगा। फरवरी के आखिरी सप्ताह में तापमान में तेजी से बढ़ सकता है।

तापमान में जारी रहेगा उतार चढ़ाव
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि इस समय बार-बार तापमान में परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। जब पश्चिमी विक्षोभ आता है तो तापमान बढ़ जाता है और उसके गुजरने के बाद तापमान में कमी आती है, साथ ही हवा भी कभी उत्तरी तो कभी दक्षिण पूर्वी हो रही है। अगले दो दिन भी तापमान में बढ़ोतरी होगी, इसके बाद हल्की गिरावट आएगी। इस पूरे माह इसी तरह की स्थिति रहेगी। सूर्य उत्तरायण होने के बाद हमारी ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए अब आगे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं रहेगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, साथ ही रात के तापमान भी बढ़ेंगे।