
एक बार फिर बदलेगा मौसम, फिर लौटकर आएगी ठंड
भोपाल। राजधानी भोपाल के दिन और रात के तापमान में इजाफा होने लगा है। इस कारण ठंड का असर थोड़ा कम हो रहा है। उधर, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए स्नोफाल का असर एक बार फिर मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है। अगले सप्ताह तापमान में कमी हो सकती है। प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। फिलहाल ठंड का असर 6 फरवरी तक बना रहेगा। लेकिन एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिलेगी। ठंड और बढ़ जाएगी। हाल ही में कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के कुफरी में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ सकता है।
भोपाल स्थित मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। 3 फरवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिलेगा, जिस कारण मध्यप्रदेश सहित कुछ प्रदेशों में बादल छा जाएंगे। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इससे पहले बुधवार को भोपाल में दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि रात का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी थी और हवा की औसत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
मौसम विभाग की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में पूर्वानुमान बताया गया है। जिसके मुताबिक भोपाल में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय थोड़ी धुंध हो सकती है। दिन और रात का तापमान क्रमशः 26 डिग्री से. और 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि हवा की औसत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, मऊगंज, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में हल्के से घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।
Published on:
01 Feb 2024 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
