
भोपाल। MP की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, लेकिन रातें अब भी ठिठुरन भरी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य में हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव से ठंड का असर कम होने के साथ तापमान भी उछाल मार रहा है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। शनिवार की सुबह ठंड का असर कम रहा। वहीं धूप का असर दिन चढ़ने के साथ तल्ख होने लगा है, लेकिन इन दिनों भी रातें ठिठुरन पैदा करने वाली हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है, शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13 डिग्री, ग्वालियर का 11.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30. 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले दिनों ऐसा रहेगा भोपाल का मौसम...
आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में हल्का उतार चढ़ाव भी रहेगा।
- 3 फरवरी यानि शनिवार को मौसम में सुबह व शाम के समय धुन्ध रहने की आशा है। इस दिन तापमान 14.0 न्यूनतम व अधिकतम 32.0 डिग्री रहेगा।
- 4 फरवरी यानि रविवार सहित 5 फरवरी यानि सोमवार को भी सुबह व शाम के समय धुंध रहने का अनुमान है। रविवार को तापमान 13.0 डिग्री न्यूनतम व अधिकतम 32.0 डिग्री रहेगा। जबकि सोमवार को तापमान 13.0 डिग्री न्यूनतम व अधिकतम 31.0 डिग्री रहेगा।
- 6 फरवरी यानि मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। तापमान 14.0 डिग्री न्यूनतम व अधिकतम 31.0 डिग्री रहेगा।
- 7 फरवरी यानि बुधवार को दोपहर या शाम की ओर आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। इस दिन तापमान 14.0 डिग्री न्यूनतम व अधिकतम 31.0 डिग्री रहेगा।
- 8 फरवरी यानि गुरुवार को आंशिक बादल रहेंगे। तापमान 14.0 डिग्री न्यूनतम व अधिकतम 30.0 डिग्री रहेगा।
- 9 फरवरी यानि शुक्रवार को आंशिक बादल रहेंगे। गुरुवार की तरह ही इस दिन भी तापमान न्यूनतम 14.0 डिग्री व अधिकतम 30.0 डिग्री रहेगा।
Published on:
03 Feb 2018 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
