10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापमान स्थिर, दिन भर धूप के साथ महसूस हुई उमस भरी हल्की गर्मी

- तापमान स्थिर, दिन भर धूप के साथ महसूस हुई उमस भरी हल्की गर्मी - साफ रहा आसमान, शाम को कुछ देर के लिए छाए बादल, आठ जून से बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र
less than 1 minute read
Google source verification
तापमान स्थिर, दिन भर धूप के साथ महसूस हुई उमस भरी हल्की गर्मी

weather news

भोपाल. शहर में रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। दिन में धूप निकली लेकिन तेज गर्मी का एहसास नहीं हुआ। दोपहर तक धूप तपने के बाद हल्की उमस भरी गर्माहट का एहसास हुआ, तो शाम को हल्के बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले २४ से ४८ घंटों तक मौसम का मिजाज एेसा ही रहेगा, इस बीच तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। रविवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान में १.६ डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई और यह है, २४.४ डिग्री तक पहुंच गया जोकि सामान्य से २.५ डिग्री कम रहा। सुबह से आसमान साफ रहा जिससे चटक धूप निकली लेकिन गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं हुआ। दिन भर धूप तपने और वातावरण में मौजूद नमी के चलते दोपहर में उमस का एहसास होना शुरू हुआ। शाम को कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन बूंदा-बांदी नहीं पड़ी। इस बीच अधिकतम तापमान शनिवार के स्तर पर ही रहकर ३५ डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से ५.१ डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अगले ४८ घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इसके असर से ११ जून से प्रदेश में बादलों की गतिविधियां शुरू होंगी इसके बाद कई स्थानों पर बौछारें पड़ेंगी, इसी बीच मानसून को ताकत मिलेगी और अगले सप्ताह में मानसून भी प्रदेश तक दस्तक दे सकता है।