12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब गुना पर आफत, 36 घंटों में नौ इंच बारिश

- गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक 24 घंटों में 65 मिमी या ढ़ाई इंच बारिश- शुक्रवार दिन भर में बरस गए 160 मिमी या 6.29 इंच हो गई बारिश   - ग्वालियर-चम्बल में कम हुई गतिविधियां, कई इलाकों में खुला मौसम

less than 1 minute read
Google source verification
बायपास के सर्विस रोड पर कही जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए ओर अंडर पास में भी बारिश का पानी भरा हुआ है जो वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है।

बायपास के सर्विस रोड पर कही जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए ओर अंडर पास में भी बारिश का पानी भरा हुआ है जो वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है।

भोपाल. कमजोर हो रहा कम दबाव का क्षेत्र जाते-जाते गुना सहित कुछ जिलों में आफत की बारिश करा रहा है। यहां पर पिछले 36 घंटों में लगभग नौ इंच बरसात हो चुकी है, ऐसे में पहले से लगातार बारिश झेल रहे जिले की समस्याएं बढ़ सकती है। वहीं ग्वालियर-चम्बल संभाग में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। अगले 24 से 48 घंटों में बारिश की गतिविधियां और घटने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट को उत्तर से हटाकर विदिशा, रायसेन, राजगढ़ अशोकनगर एवं गुना जिले के लिए जारी किया है। वहीं सीहोर, शाजापुर, आगर, नीमच , मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, सिवनी, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा गुना में ढ़ाई इंच, तो रायसेन भोपाल और शाजापुर में डेढ़ -डेढ़ इंच बरसात हुई। सागर, बैतूल, होशंगाबाद और मण्डला में लगभग आधा-आधा इंच बारिश हुई। ग्वालियर-चम्बल के जिलों में दो से पांच मिमी की हल्की बौछारें पड़ीं।बारिश की गतिविधियां श्ुाक्रवार दिन को भी जारी रहीं और शाम तक गुना में सबसे ज्यादा सवा छह इंच बारिश हो गई वहीं शाजापुर और रतलाम में पौन इंच, ग्वालियर और पचमढ़ी में आधा-आधा इंच तो दमोह इंदौर और होशंगाबाद में पौन इंच के आसपास बारिश दर्ज हुई। भोपाल, उज्जैन और बैतूल में पांच-पांच मिमी बारिश दर्ज हुई। नहीं बदला चक्रवात में कम दबाव के क्षेत्र के शुक्रवार को कमजोर होकर चक्रवात में बदल जाने की उम्मीद थी, लेकिन नमी मिलते रहने के कारण इसकी ताकत ज्यादा कम नहीं हुई है और शुक्रवार शाम तक यह कम दबाव के क्षेत्र में ही बना हुआ है।