1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीजन में पहली बार छाया कोहरा, शहर में फूले कास

- सुबह साढ़े छह बजे 50 मीटर हुई दृश्यता - जानकार बोले बरसात हुई बूढ़ी

less than 1 minute read
Google source verification
सीजन में पहली बार छाया कोहरा, शहर में फूले कास

सीजन में पहली बार छाया कोहरा, शहर में फूले कास

भोपाल. बरसात के मौसम के ढलान पर आने के संकेत दिखाई देने लगे हैं। शहर में मंगलवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा। पहला कोहरा ही इतना घना था कि दृश्यता गिरकर 50 मीटर तक चली गई। इसी बीच शहर एवं आसपास अनेक स्थानों पर कास फूले दिखाई देने लगे हैं। कोहरा पडऩे को बरसात के कमजोर होने और शरद ऋतु के आगमन के रूप में मान्य किया जाता है वहीं लोक मान्यताओं के अनुसार कास फूलने के साथ बरसात बूढ़ी हो जाती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज ही खाड़ी में नया सिस्टम बना है, ऐसे में वर्षा भले ही पीक मानसून की तरह बेहद तेजी से न हो, लेकिन इसकी गतिविधियां थमने का सवाल पैदा नहीं होता।

शहर में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई जोकि 5.30 बजे घटकर 50 मीटर आ गई। एक हजार मीटर से कम दृश्यता को धुंध से कोहरे में गिना जाता है वहीं 100 मीटर के नीचे घने कोहरा माना जाता है। इस तरह घने कोहरे के बीच दिन की शुरुआत हुई और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर पर रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए, कुछ जगहों पर बेहद हल्की बूंदा-बांदी भी हुई लेकिन फिर आसमान खुल गया और धूप तपी। दोपहर बाद फिर कुछ जगहों पर बादल छाए और हल्की बूंदा-बांदी हुई लेकिन तेज बौछारें दर्ज नहीं की गई। दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गरज-चमक और कहीं-कहीं बौछारें पडऩे का अनुमान व्यक्त किया है। बारिश की गतिविधियां सप्ताहांत में तेज होने का अनुमान है।