1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News : तेजी से बदला मौसम, दिन में चुभने लगी धूप, 3.6 डिग्री तक चढ़ा तापमान, अब बढ़ेगी गर्मी

-रात का पारा 1.4 डिग्री चढ़ा, फिर भी 10 के नीचे-सुबह से निकली तीखी धूप से दिन का तापमान 2.6 डिग्री बढ़ा

2 min read
Google source verification
capture_1.jpg

Weather News

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मौसम का रुख बदलने लगा है। राजधानी में इन दिनों मौसम का रुख नरम-गरम बना हुआ है। फरवरी का एक पखवाड़ा बीत चुका है। पूरे शहर में हरियाली है, फूल खिले हैं, बसंती माहौल है, लेकिन पिछले दस सालों में पहला पखवाड़ा गर्म बीत रहा है। इस साल 10 फरवरी को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके पहले 2021 में 3 फरवरी को तापमान 32.7 डिग्री तक पहुंचा था। इस समय भी शहर का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
बात ग्वालियर की बात करें तो एक बार फिर दिन और रात को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

बीते दिन और रात के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई। वहीं हवाओं की रफ्तार कम होने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। तीखी धूप के चलते दिन का तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई, वहीं रात के तापमान में भी 1.4 डिग्री बढ़ौतरी हुई। बुधवार को दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।

अब तापमान में तेजी के आसार

इंदौर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ठंडी हवा के प्रभाव से बार-बार रिवर्स गियर में जा रहे तापमान पर अब ब्रेक लगा है। गुरुवार को तापमान 30 डिग्री पार कर सकता है। नमी में कमी आने से सूरज के तेवर भी दिन में तीखे लग रहे थे। न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री का उछाल देखा गया। बीते तीन-चार दिन से तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का उतार-चढ़ाव देखा गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस समय हवा के बदलाव का समय है। अब उत्तरी हवा कमजोर पड़ने लगी है। इसके असर से आने वाले दिनों में तापमान के तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

अभी और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में हर दिन तापमान में कुछ न कुछ बढ़ौतरी होगी। वहीं इसी महीने तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। फरवरी के आखिरी हफ्ते से मप्र में गर्मी दस्तक दे सकती है। मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बन जाएंगे। आमतौर पर मप्र में तेज गर्मी 15 मार्च से शुरू होती है, जो 10 जून तक चलती है। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं।

फरवरी में तापमान

दिनांक -न्यून. -अधि.

9- 12.6 -27.8

10- 15- 31.6

11 -15.6 -31.9

12- 13.6 -29.4

13 -12.4- 26

14- 11.2 -29.6

15 12.4 30.8

Story Loader