6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report : पारा 5 डिग्री लुढ़का, राजधानी समेत कई शहरों में कोल्ड-डे

Weather forecast next 3 days in MP - आज से बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में गिरेगा पारा

2 min read
Google source verification
weather.png

धीरे-धीरे चलने वाली बर्फीली पछुआ हवायें लोगों को ठिठुराती रहीं

भोपाल: पश्चिमी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में रात के पारे में तेजी से गिरावट के बाद दिन का तापमान बढ़ने लगा है। वहीं, पूर्वी मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में पारा लुढ़का। शनिवार की सुबह कई शहरों में गलन जैसे ठंड पड़ी।

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की सूचना है। प्रदेश के उज्जैन और खरगोन में 6 डिग्री सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर में 5 डिग्री तापमान लुढ़का। राजधानी समेत कुछ शहरों में कोल्ड-डे रहा। भोपाल में दिन का तापमान 24 घंटे में सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

सुबह दृश्यता सिमटी, दिन चढ़ते खुली धूप

मौसम विभाग के अनुसार हवा चलने से मौसम साफ रहेगा, धूप खुलेगी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को शहर में कोहरा होने से रात 10 बजे से शक्रवार की सुबह 9 बजे तक दृश्यता सिमटी रही। लेकिन यह पिछले दिनों की तुलना में कम रही।

रात में सर्द हवाओं से तापमान में ज्यादा उछाल नहीं आया है। लेकिन ठिठुरन बढ़ी है। राजधानी भोपाल के हवाई और रेल सेवा कोहरे के चलते प्रभावित रही। शनिवार की सुबह दृश्यता कम होने से वाहनों में लाइट जलाकर वाहन आते-जाते दिखे।

मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार हवाएं उत्तर-पश्चिमी होने से राजधानी समेत कई शहरों में ठिठुरन बढ़ी है। अनुमान है कि आने वाले 3 दिनों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़त होगी।

रात में बादल छंटने और सर्द हवाओं से पारे में गिरावट होगी। खंडवा और इंदौर में सीवियर कोल्ड-डे रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और रात का पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि बसंत पंचमी तक मौैसम सामान्य हो जाएगा। किसानों के लिए ठंड फायदेमंद रहेगा।