11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में ही लू जैसे हालात, कहीं ओलावृष्टि से किसान परेशान

मार्च में ही लू जैसे हालात, कहीं ओलावृष्टि से किसान परेशान

2 min read
Google source verification
weather news

मार्च में ही लू जैसे हालात, कहीं ओलावृष्टि से किसान परेशान

भोपालः मार्च का महीना अभी खत्म हुआ भी नहीं है कि, गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरु कर दिये हैं। हालात ये हैं कि, प्रदेश के कई जिलों में लू की स्थिति बनने लगी है। तो वहीं, प्रदेश के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों के समीप बड़ी मुश्किलें खड़ी हुई हैं। बता दें कि, प्रदेश में कुछ स्थानों पर मंगलवार रात को बौछारें पड़ीं, साथ ही रीवा क्षेत्र में ओले भी गिरे। मंगलवार की सुबह से ही हवा में नमी देखी गई थी। मंगलवार को राजधानी में दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की की कमी दर्ज की गई।

अभी और बढ़ेगी गर्मी

प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में हलकी बारिश हुई। वहीं रीवा जिले के करीब एक दर्जन गांवों में आंवले के आकार के ओले गिरे, जिससे क्षेत्र के किसानो की फसलों को नुकसान भी हुआ। इस समय इन इलाकों में चना, सरसों, गेहूं की फसल तैयार खड़ी हैं ओलावृष्टि के बाद इन फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इलाके के तापमान में असर देखा गया। जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विज्ञानियों की माने तो, उनका कहना है कि, बुधवार से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। वही, मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि, उत्तरी विश्रोभ में हवा का दबाव कम होने के कारण 30 मार्च से एक बार फिर एमपी के तापमान में कमी आएगी। बादल छाने से दिन का तापमान गिरेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं।

तीखी गर्मी ने बढ़ाया लू का खतरा

अभी मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि, सूरज ने तीखे तेवर देखाने शुरु कर दिये हैं। मंगलवार काे खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भोपाल में पारा 35.1 डिग्री रहा। मौैसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब दिन के तापमान में 3 डिग्री तक का बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ से सटे 13 जिलाें में बुधवार और गुरुवार काे लू चलने के आसार हैं। इन जिलों में ग्वालियर, चंबल, धार, खरगाेन, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, रतलाम बैतूल मंदसाैर, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर शामिल हैं।

तापमान में आया ये बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, सोमवार को अब तक का सबसे ज्यादा तापमान द्ज किया गया था। इस दिन अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात का तापमान 20.8 डिग्रीसे.दर्ज हुआ। यह रविवार-सोमवार की दरमियानी रात के तापमान(19.0) के मुकाबले 1.8 डिग्रीसे. अधिक रहा।